Oneplus Pad को अब तक की सबसे कम कीमत में फ्लिपकार्ट से खरीदें, यहां जानें प्राइज
Oneplus Pad Offer: अगर आप भी नया टैबलेट लेने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 30 हजार रुपये से कम है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस वक्त Oneplus Pad भारत में 30,000 रुपये से भी कम दाम में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है, दरअसल फ्लिपकार्ट की ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम यानी GOAT सेल में अलग-अलग कैटेगरी के कई तरह के प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन डील और छूट ऑफर की जा रही है। आइए आपको वनप्लस पैड की कीमत व फीचर्स के बारे में बताते हैं।

OnePlus Pad की कीमत- वनप्लस पैड को कंपनी ने शुरूआती कीमत 37,999 रुपये में लॉन्च किया था। जिसे इस वक्त ग्राहक मात्र 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह दाम इसके 8GB/128GB वाई-फाई मॉडल के लिए है।
वहीं दूसरी ओर, 12GB/256GB वेरिएंट को 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, वनप्लस पैड पर कुछ बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफ़र का भी लाभ दिया जा रहा है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो जाएगी।

OnePlus Pad के फीचर्स- इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 11.61 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और ब्राइटनेस 500nits है।
परफॉर्मेंस के लिए इस टैब में मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 चिपसेट शामिल किया गया है, जो 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। वनप्लस का यह टैबलेट Android 14-आधारित OxygenOS 14 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें सिंगल 13MP रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 67W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 9,510 mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा, वनप्लस पैड में डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस फैसलिटी से लैस है। यह एक मैग्नेटिक कीबोर्ड और स्टाइलस के साथ भी आता है।
इसके अलावा आप हाल ही में लॉन्च हुए, OnePlus Pad 2 को भी देख सकते हैं, जिसकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। वनप्लस के इस टैबलेट में कंपनी ने फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप दिया है। इसके अलावा 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ बड़ा डिस्प्ले और डॉल्बी विजन सपोर्ट मिलता है।
साथ ही इसमें छह-स्पीकर सेटअप भी दिए गए हैं, जबकि OnePlus Pad में क्वाड-स्पीकर सेटअप है। आपको बता दें, OnePlus Pad 2 भारत में 1 अगस्त से ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट्स और वनप्लस की ऑफिशियली साइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications








