9510mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Pad Pro, जानें टैबलेट के चारों वेरिएंट की कीमत
OnePlus लगातार अपने नए-नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रहा है। भारत से लेकर पूरी दुनिया में OnePlus के स्मार्टफोन्स और दूसरे गैजेट्स पसंद किए जाते हैं। ऐसे में कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक और नया डिवाइस लॉन्च कर दिया है। आप सोच रहे होंगे कि OnePlus अब क्या नया लेकर आया है।
आपको बता दें कि OnePlus ने मार्केट में अपना नया टैबलेट OnePlus Pad Pro लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसे मेटल केस के साथ मार्केट में एंट्री दी गई है। कंपनी ने इस टैबलेट में एक दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा और देर तक चलने वाली बड़ी बैटरी जोड़ी है।

OnePlus Pad Pro की कीमत
कंपनी ने अपने इस टैबलेट को चार वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है। इसका बेस वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है, जिसे 2899 युआन यानी लगभग 33,280 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट 8GB+256GB की कीमत लगभग 35,575 रुपये है। इसका तीसरा वेरिएंट 12GB+256GB के साथ आया है, जिसकी कीमत करीब 39,020 रुपये है।
इसका टॉप वेरिएंट 16GB+256GB के साथ आता है और इसकी कीमत 43,612 रुपये है। कंपनी ने OnePlus Pad Pro टैबलेट को फिलहाल चीन में पेश किया है। इसके ग्लोबली लॉन्च होने की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
OnePlus Pad Pro स्पेसिफिकेशंस
OnePlus Pad Pro में कंपनी ने 12.1 इंच की डिस्प्ले जोड़ी है। डिस्प्ले में आपको IPS LCD पैनल मिलेगा, जो कि Dolby Vision, HDR10+ और 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।
OnePlus Pad Pro में एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट दिया गया है। इस टैबलेट में 16जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की बड़ी स्टोरेज कैपिसिटी जोड़ी है। बात करें टैबलेट की कैमरा की रियर में 13MP और फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट की बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसमें कंपनी ने 9510mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जिसमें 67W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








