OPPO Pad 3 लॉन्च: 9510mAh बैटरी और 12GB रैम के साथ मिलें ये नए दमदार फीचर्स
OPPO ने अपनी Reno 13 सीरीज के साथ Oppo Pad 3 टैबलेट को भी चीन में लॉन्च कर दिया है। जिसे मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 चिपसेट के साथ उपलब्ध कराया गया है।
आपको बता दें, इस चिपसेट के द्वारा संचालित होने वाला यह दुनिया का पहला टैबलेट है, जो Reno 13 और Reno 13 Pro स्मार्टफोन में भी इस्तेमाल हुआ है। गौरतलब है कि, ओप्पो पैड 3 पिछले महीने लॉन्च हुए पैड 3 प्रो के बाद ओप्पो टैबलेट सीरीज की दूसरा वेरिएंट है।

Oppo Pad 3 कीमत व उपलब्धता
ओप्पो पैड 3 के विभिन्न वेरिएंट्स में 'सॉफ्ट लाइट एडिशन' को भी शामिल किया गया है। इसके बेस मॉडल 8GB/128GB स्टोरेज की कीमत CNY 2,099 यानी (लगभग 24,400 रुपये) है, जबकि, इसके सॉफ्ट लाइट एडिशन की कीमत CNY 2,599 (लगभग 30,215 रुपये) से शुरू होती है।
यह टैबलेट फिलहाल केवल चीनी बाजार में खरीद के लिए उपलब्ध है, और इसकी बिक्री आगामी 29 नवंबर से शुरू होगी। ग्राहक ओप्पो पैड 3 को स्टार ट्रैक ब्राइट सिल्वर, नाइट ब्लू और सनसेट पर्पल कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Oppo Pad 3 फीचर्स
ओप्पो पैड 3 में 11.61 इंच का 2.8K डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 700 निट्स तक की ब्राइटनेस और 480Hz टच सैंपलिंग रेट जैसे फीचर्स हैं। प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इसे मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 चिपसेट और आर्म माली-G615 MC6 GPU से लैस किया है, जो गेमिंग के लिए ऑप्टिमाइज्ड है, और कम बिजली खपत भी करता है।
ओप्पो पैड 3 ColorOS 15 और Android 15 के साथ आता है। इसके अलावा इसमें USB टाइप-C पोर्ट, 6 स्पीकर्स और NFC मिलता है।
अब इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 8 मोगापिक्सल रियर और 8 मोगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। हालांकि, इसके रियर कैमरा ओप्पो पैड 2 के 13MP कैमरा से डाउनग्रेड है।
अब इसमें शामिल किए गए बैटरी की बात करते हैं, तो आपको बता दे, ब्रांड ने इसे 9510mAh तक की बैटरी से पैक किया है, जो 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








