Home
Tablets

OPPO Pad 3 Pro स्नैपड्रैगन 8 Gen, 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें भारत में कब होगा उपलब्ध

Oppo Pad 3 Pro को आज यानी 21 नवंबर को इंडोनेशिया के बाली में आयोजित एक इवेंट में Find X8 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया। हालांकि, इसे इससे पहले अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया जा चुका है और अब इसे वैश्विक बाजारों में भी उपल्बध कराया गया है। तो चलिए आगे आपको इसकी कीमत से लेकर फीचर्स और उपल्बधता की डिटेल बताते हैं।

Oppo Pad 3 Pro की कीमत

ओप्पो पैड 3 प्रो के 12GB रैम और 256GB वेरिएंट की कीमत 599.99 यूरो (लगभग 53,356 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ग्राहक स्टारलिक ब्लू कलर में खरीद सकेंगे। लॉन्च ऑफर के तहत ओप्पो के इस पैड के साथ कस्टमर्स को OPPO पेंसिल 2 प्रो और स्मार्ट की-बोर्ड एकदम मुफ्त मिल रहा है।

OPPO Pad 3 Pro स्नैपड्रैगन 8 Gen, 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च

Oppo Pad 3 Pro की खासियतें

ओप्पो पैड 3 प्रो में 12.1 इंच 3K डिस्प्ले है, जो 144Hz के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इस टैबलेट में स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट द्नारा संचालित है और 12GB रैम और 256GB USF 3.1 स्टोरेज के साथ शानदार प्रदर्शन देता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13MP रियर कैमरा, 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें कंपनी ने 67W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9,510mAh बैटरी है। इसके अलावा OPPO पेंसिल 2 प्रो और स्मार्ट कीबोर्ड के साथ बेहतर प्रोडक्टिविटी एक्सपीरियंस मिलता ह। यह टैब ColorOS 14.1 और Android 14 के साथ हाई-एंड ऑडियो और डॉल्बी विजन सपोर्ट ऑफर करता है।

भारत में कब होगा लॉन्च

Oppo Pad 3 Pro को लेकर अभी फिलहाल कोई ऑफिशिली जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल OPPO भारत में Oppo Pad Air बेच रहा है और यह देखा जाना बाकी है कि, कंपनी आगे फ्यूचर में इस प्रीमियम टैबलेट को भारतीय बाजार में लॉन्च करती है या नहीं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO Pad 3 Pro with Snapdragon 8 Gen 3 Launched, Will It Be Available in India?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X