Home
Tablets

Oppo Pad Air 2 पावरफुल फीचर्स , 8000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च, जानें कीमत

Oppo अपने नए टैबलेट Oppo Pad Air 2 को जल्द ही लॉन्च करने जा रहा है। इस पर से पर्दा कंपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 11 के साथ उठाएगी। कंपनी अपने नए टैब Oppo Pad Air 2 को पिछले साल लॉन्च हुए Oppo Pad Air के सक्‍सेसर के तौर पर पेश करेगी। लॉन्‍च से पहले ही कंपनी ने अपने आगामी टैब के डिजाइन और स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस को टीज करना शुरू कर दिया है। जिसके अनुसार इस टैब का डिजाइन 'ओपो पैड एयर' और 'वनप्‍लस पैड गो' के जैसे ही है। वहीं एक फेमस टिप्‍सटर ने इस अपकमिंग पैड की कीमत और स्‍पेसिफ‍िकेशंस की जानकारी शेयर की है। तो आइए आपको आगे इसकी सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

Oppo Pad Air 2 लॉन्च डेट

आपको बता दें, कंपनी ने अपने ऑफ‍िशियल वीबो हैंडल पर Oppo Pad Air 2 के चीन में लॉन्च किए जाने की घोषणा कर दी है। 23 नवंबर को भारतीय समय के अनुसार रात 11:30 बजे से लॉन्च इवेंट शुरू होगा। जिसमें Oppo Reno 11 और Oppo Reno 11 Pro के साथ इसे भी पेश किया जाएगा।

Oppo Pad Air 2 संभावित कीमत

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो Oppo Pad Air 2 को OnePlus Pad Go रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लाया जा सकता है। इस आधार पर फेमस टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि, चीन में इसकी कीमत CNY 1,000 (लगभग 11,500 रुपये) के आस-पास तय की जा सकती है। आपको बता दें, भारत में वनप्लस पैड गो की शुरूआती कीमत वाई-फाई मॉडल के लिए 19,999 रुपये तय की गई है। वहीं Oppo Pad Air के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये तय हुआ था।

Oppo Pad Air 2 स्पेक्स

ओप्पो पैड ऐयर 2 टैबलेट को 2K रेजॉलूशन के साथ 11.4 इंच डिस्प्ले दिए जाने की उम्‍मीद है। जिसमें MediaTek Helio G99 SoC को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 8,000mAh की बैटरी दिए जाने की संभावना है।

Oppo Pad Air 2 पावरफुल फीचर्स , 8000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Oppo Pad Air स्पेक्स

ओप्पो पेड एयर को 10.36 इंच का 2k LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। जिसका रिजॉल्यूशन 2000×1200 पिक्सल है। इसमें मोटे बैजल और इसके बैक में सिंगल कैमरा के साथ ओप्पो ब्रांडिंग दिया गया है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें टैबलेट के रियर में 8MP शूटर और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 5MP का सेंसर मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Pad Air 2: Oppo's new tablet Oppo Pad Air 2 is going to be launched in China next week. This tab will be brought with Oppo's new smartphone series Oppo Reno 11.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X