Home
Tablets

Poco F6 सीरीज के साथ Poco का पहला टैबलेट इस दिन होगा लॉन्च, फीचर्स पर से उठा पर्दा, जानें क्या कुछ होगा खास

Poco Pad: स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको ने अपनी आगामी सीरीज Poco F6 को लॉन्च करने के लिए एक इवेंट का ऐलान किया है। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने दो स्मार्टफोन Poco F6 और Poco F6 Pro को पेश करेगी। हालांकि, कंपनी ने अपने फोन के साथ एक और नए डिवाइस के लॉन्च को भी टीज करना शुरू कर दिया है।

यह डिवाइस कंपनी का पहला टैबलेट है, जिसे लेकर पिछले कई दिनों से लीक्स सामने आ रहे थे। लेकिन अब कंपनी ने इस टैब को ऑफिशियली टीज करते हुए लॉन्चिंग डेट भी कंफर्म कर दी है। तो आइए आगे जानते हैं, कि पोको का यह पहला टैबलेट कब लॉन्च होगा।

Poco F6 के साथ कंपनी 23 मई को अपने पहले टैबलेट Poco Pad पर से भी पर्दा हटाएगी। फिलहाल इसके टीजर में ब्रांड ने Poco Pad को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया है। तो चलिए आगे जानते हैं, कि पोको का पहला टैबलेट कैसा होगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो यह टैबलेट Redmi Pad Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। अगर ये सही है तो पोको पैड के स्पेसिफिकेशंस भी रेडमी पैड प्रो के समान होंगे। यानी कि, रेडमी पैड प्रो में IPS पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 12.1 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट शामिल कर सकती है।

Poco F6 सीरीज के साथ Poco का पहला टैबलेट इस दिन होगा लॉन्च

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बैक में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। साथ ही साथ इस पैड के साथ यूजर्स को एक कीबोर्ड और केस भी ऑफर किया जा सकता है।

बता देंस Poco के टैबलेट को हाल ही में FCC में मॉडल नंबर 2405CPCFBG के साथ स्पॉट किया गया था। इसके अलावा एक टिप्सटर ने भी Poco के अपकमिंग टैबलेट को लेकर दावा किया था कि, इसे बाजार में Poco Pad के नाम से लाया जाएगा, जो Redmi Pad Pro का रीब्रांड होगा।

Poco F6 सीरीज के साथ Poco का पहला टैबलेट इस दिन होगा लॉन्च

FCC लिस्टिंग के अनुसार इस टैबलेट को HyperOS 1.0 और WiFi 6 के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा, इसमें Xiaomi के 33W चार्जिंग अडेप्टर दिए जानें की भी पुष्टि हुई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
poco first tablet launch on may 23 know all details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X