लॉन्चिंग से पहले Poco Pad 5G की डिटेल्स लीक, इन खूबियों के साथ लेगा एंट्री
Poco भारत में एक नया टैबलेट लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने Poco के नए टैबलेट को लेकर खुलासा किया है कि यह 23 अगस्त 2024 को भारतीय मार्केट में प्रवेश करेगा। वहीं लॉन्च होने से पहले इस डिवाइस के मेन स्पेक्स को पॉपुलर बेचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है।
आपको बता दें कि Poco Pad पहले से ही ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है। इसलिए ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी भारत में भी इस डिवाइस को इन्हीं स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च करेगी। आइए जानते हैं इस टैबलेट की मुख्य बातों के बारे में।

एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा Poco Pad 5G
Poco Pad 5G को मॉडल नंबर 24074PCD2I के साथ देखा गया है। इस नई लिस्टिंग से यह मालूम होता है कि यह डिवाइस ग्लोबल वेरिएंट की तरह ही स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट और 8GB रैम के साथ आएगा। इसी के साथ लिस्टिंग से ऐसे भी संकेत मिलते हैं कि ये टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा।
Poco Pad 5G के फीचर्स
Poco Pad 5G एक चिकना और हल्का टैबलेट है, जिसका वजन 571 ग्राम है। यह स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसमें एक ऑक्टा-कोर CPU और एक क्वालकॉम एड्रेनो GPU मिल सकता है। टैबलेट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है।
इसमें 2560x1600 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ 12.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिल सकती है। यह 120Hz एडेप्टिवसिंक रिफ्रेश रेट और 240Hz तक के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इस डिवाइस में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3k प्रोटेक्शन के साथ डॉल्बी विजन, रीडिंग मोड और कम ब्लू लाइट जैसी सुविधाएं भी मिल सकती है।
कैमरा की बात करें तो Poco Pad 5G में 8MP का रियम कैमरा मिलेगा, जो कि 30fps1 पर 108P वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर देने के लिए इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी जोड़ी जा सकती है, जो कि USB Type-C के जरिए 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी ऑप्शन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और एंबिएट लाइट सेंसर जैसे कई सेंसर भी शामिल होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








