10,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ भारत में Poco Pad 5G ने रखा कदम, जाने कीमत, ऑफर्स और फीचर्स
Poco ने भारत में अपना पहला टैबलेट Poco Pad 5G लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में कंपनी ने कई सारी विशेषताएं दी है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 12.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर के साथ 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी है।
इसके अलावा, कंपनी ने इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। चलिए इस टैबलेट की कीमत, पहली सेल और बाकी आवश्यक बातों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Poco Pad 5G की कीमत, ऑफर और उपलब्धता
भारत में Poco Pad 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। बता दें कि ये टैबलेट भारत में 27 अगस्त से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर दो कलर ऑप्शन Pistachio Green और Cobalt Blues में उपलब्ध होगा।
इस टैबलेट पर कंपनी ने ऑफर की भी घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, SBI, HDFC और ICICI बैंक कार्ड के माध्यम से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये की अतिरिक्ट छूट मिल सकती है। Poco सेल के पहले दिन कंपनी स्टूडेंट्स के लिए 1000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दे रहा है। यानी सभी ऑफर्स के साथ भारत में इस टैबलेट के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये हो जाएगी।
Poco Pad 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले:Poco Pad 5G में 12.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1.5K IPS LCD डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। टेबलेट में डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस, क्वाड स्पीकर सेटअप, दो माइक्रोफोन और 3.5 मिमी हेडफोन जैक के सपोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।
स्टोरेज: Poco Pad 5G स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट द्वारा पावर्ड है, जिसे 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। आप इसे एक समर्पित माइक्रोएसडीएक्ससी स्लॉट के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। ये पैड बॉक्स से बाहर Android 14 बेस्ड हाइपरओएस पर चलता है।
बैटरी: इस टैबलेट में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,00mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
कैमरा: कैमरा की बात करें तो इसमें 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








