Home
Tablets

Realme Pad 2 Lite vs Redmi Pad SE: जानें 15 हजार से कम दाम में कौन है बेहतर

टेक कंपनी Realme ने हाल ही में अपना नया टैबलेट Realme Pad 2 Lite लॉन्च किया है। जिसे 15 हजार से भी कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है। यह टैबलेट कम दाम में होने के बाद भी कई दमदार फीचर्स से लैस है।

हालांकि, मार्केट में इस प्राइज सेगमेंट में दूसरे टैबलेट भी मौजूद है, जिसमें शाओमी ब्रांड का Redmi Pad SE भी शामिल है, अगर आप भी कम दाम में नया टैबलेट लेने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।

Realme Pad 2 Lite vs Redmi Pad SE: 15 हजार से कम दाम में कौन है बेहतर

आज हम आपको इस आर्टिकल में Realme Pad 2 Lite और Redmi Pad SE के बीच अंतर से लेकर कीमत तक की डिटेल्स बताने वाले हैं। जिसकी मदद से आप अपने लिए बेस्ट टैबलेट का चुनाव कर सकेंगे।

कीमत- Realme Pad 2 Lite की कीमत 14,999 रुपये तय की गई है, जबकि, Redmi Pad SE को 12,999 रुपये कीमत में उपलब्ध कराया गया है ।

डिजाइन - सबसे पहले इन दोनों टैबलेट्स की डिजाइन की बात करते हैं। वैसे देखने में Realme Pad 2 Lite और Redmi Pad SE दोनों ही प्रीमियम लुक के साथ आते हैं। जहां Realme ने अपने टैबलेट में वेगन लैडर फिनिश दिया है, तो वहीं Redmi Pad SE में एल्युमीनियम का इस्तेमाल किया गया है।

डिस्प्ले- अब डिस्प्ले की बात करें तो Redmi Pad SE में 11 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। जबकि, Realme Pad 2 Lite में 10.95 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 2K रेजॉल्यूशन और 90Hz का रिफ्रेश रेट से लैस है।

चिपसेट- बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Redmi Pad SE में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि, Realme ने अपने टैबलेट को MediaTek Helio G99 चिपसेट के साथ पेश किया है।

ओएस - इन दोनों की ओएस की बात करें तो Realme Pad 2 Lite टैबलेट एंड्रॉइड 14 ओएस पर चलता है, जबकि Redmi Pad SE टैबलेट एंड्रॉइड 13 ओएस पर संचालित होता है।

कैमरा- दोनों टैबलेट्स में आपको 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी - Redmi Pad SE में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।जबकि, Realme Pad 2 Lite में थोड़ी बड़ी 8,300mAh की बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने में सक्षम है।

अन्य फीचर्स- Realme Pad 2 Lite और Redmi Pad SE दोनों टैबलेट में साउंड के लिए क्वाड्रसनर जनरेटर मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Pad 2 Lite vs Redmi Pad SE: Which is the Best Tablet Under Rs 15,000?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X