Home
Tablets

जल्द भारत में प्रवेश करेगा Realme Pad 3, जानें संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

चीन की स्मार्टफोन मेकर्स कंपनी Realme जल्द ही भारत में अपना लेटेस्ट टैबलेट लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी इस टैबलेट को 8MP कैमरा के साथ मार्केट में उतार सकती है।

जी हां, Realme Pad 3 टैबलेट कई सर्टिफिकेशंस पर नजर आ चुका है। वहीं इसे अब भारतीय सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ये टैबलेट जल्द ही भारत में पेश हो सकता है। ये टैबलेट Realme Pad 2 का सक्सेसर माना जा रहा है।

जल्द भारत में प्रवेश करेगा Realme Pad 3

यहां नजर आया Realme Pad 3

बता दें कि Realme Pad 3 को हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर स्पॉट किया गया है। यहां पर इसका मॉडल नंबर RMP2402 बताया जा रहा है। ऐसे में अब Realme Pad 3 टैबलेट की लॉन्चिंग जल्द ही हो सकती है। हालांकि इस टैबलेट के बारे में कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है।

Realme Pad 3 के संभावित फीचर्स

Realme Pad 3 में 8MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। ये कैमरा 3264x2448 रिजॉल्यूशन वाले सेंसर के साथ आने की उम्मीद है। इस टैबलेट के फ्रंट में 5MP कैमरा मिल सकता है और इसका अपर्चर f/2.2 हो सकता है।

वहीं ऐसा माना जा रहा है कि Realme Pad 3 पिछले मॉडल Realme Pad 2 का सक्सेसर हो सकता है, जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। इस अपकमिंग टैबलेट में 11.52 इंच की 2K LCD वाली डिस्प्ले दी जा सकती है। ये डिस्प्ले 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।

Realme Pad 3 की संभावित कीमत

फिलहाल इस टैबलेट की कीमत की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन जैसा कि ये टैबलेट Realme Pad 2 का सक्सेसर होने वाला है, तो इसके बजट में लॉन्च होने की संभावना है। इस टैबलेट को 20 हजार रुपये तक की रेंज में पेश करने की उम्मीद है। इसके साथ ही इस टैबलेट को इस साल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी इस टैबलेट को इन्हीं सारे फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च करती है या फिर कुछ बदलाव नजर आ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Chinese smartphone maker Realme is planning to launch its latest tablet in India soon. News is coming out that the company can launch this Realme Pad 3 in the market with 8MP camera. It has recently been spotted on the Bureau of Indian Standards (BIS).
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X