Redmi Pad Pro 5G, Pad SE 4G टैबलेट भारत में लॉन्च, जानें दोनों में अंतर से लेकर कीमत तक की डिटेल्स
Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में अपने दो नए टैबलेट Redmi Pad Pro 5G और Redmi Pad SE 4G लॉन्च कर किया है। Redmi Pad Pro 5G को पहले ही ब्रांड ने चीन में उपलब्ध करा दिया था, जबकि Redmi Pad SE का 4G वर्जन है, जिसे साल की शुरूआत अप्रैल में ही देश में लॉन्च किया गया था।
शाओमी के ये दोनों नए टैबलेट तगड़े स्पेसिफिकेशन्स के साथ बाजार में पेश किए गए हैं। तो चलिए आपको आगे Redmi Pad Pro 5G और Redmi Pad SE 4G की कीमत से लेकर इनमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Redmi Pad Pro 5G और Redmi Pad SE 4G की भारत में कीमत- बता दें, Pro सीरीज को वाई-फाई और 5G वेरिएंट में पेश किया गया है। Wi-Fi-ओनली मॉडल में 6GB/128GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। जबकि, रेडमी पैड प्रो 5G के 8GB/ 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 24,999 रुपये तय किया गया है।
वहीं इसके 8GB/256GB स्टोरेज वाले दूसरे वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। हालांकि, ICICI बैंक और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों इसे 2,000 रुपये की तत्काल छूट पर खरीद सकते हैं। इसकी बिक्री 2 अगस्त दोपहर 12 बजे mi.com, Flipkart, Amazon India और Xiaomi रिटेल स्टोर पर शुरू कर दी जाएगी।

Redmi Pad SE 4G के दाम की बात करें तो इसके 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये, 4GB/128GB स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। वहीं Xiaomi ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों को इस पर 1,000 रुपये की छूट दी रही है। Redmi Pad SE 4G की पहली सेल 8 अगस्त से Flipkart, mi.com और Xiaomi रिटेल स्टोर शुरू होगी।
कलर ऑप्शन की बात करें तो Redmi Pad Pro 5G को ग्रेफाइट ग्रे और क्विक सिल्वर कलर और 5G वेरिएंट मिस्ट ब्लू और ग्रेफाइट ग्रे रंगों में खरीदा जा सकता है। जबकि, Redmi Pad SE 4G को फॉरेस्ट ग्रीन, अर्बन ग्रे और ओशन ब्लू कलर ऑप्शन में ले सकते हैं।

Redmi Pad Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स - रेडमी पैड प्रो 5जी में 12.1 इंच का 2.5K डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें डॉल्बी विजन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है।
इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट शामिल किया गया है, जिसमें एड्रेनो 710 GPU, 8GB तक रैम के साथ 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल रहा है। इसके अलावा इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 8MP का कैमरा मिलता है। यह टैबलेट Android 14 पर आधारित Xiaomi HyperOS पर चलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,000mAh की बैटरी दी गई है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, क्वाड स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस से भी लैस है।
Redmi Pad SE 4G स्पेसिफिकेशन्स- अब बात करते हैं, रेडमी पैड SE 4G की तो इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 8.7 इंच का HD LCD डिस्प्ले मिल रहा है। यह टैबलेट एंडरॉयड 14 पर काम करता है।
परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इस टैबलेट में MediaTek Helio G99 चिपसेट दिया है, जो 4GB रैम और 128GB तक की स्टोरेज से लैस है। हालांकि, इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
इसके अलावा इसमें भी 8MP का मेन कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इस पावर देने के लिए इसमें 18W फास्ट सपोर्ट के साथ 6,650mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें अन्य फीचर्स के तौर पर 3.5 मिमी हेडफोन जैक, टॉर्क 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डॉल्बी एटमॉस मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








