Home
Tablets

Redmi Pad SE 4G के सभी स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले लीक

Redmi इस महीने के आखिर में 29 जुलाई को भारत में दो नए टैबलेट लॉन्च करेगा। पहला स्नैपड्रैगन 7s Gen 2- पावर्ड Redmi Pad Pro 5G है, जिसकी एंट्री चीनी बाजार में पहले ही हो चुका है। वहीं दूसरा Redmi Pad SE 4G है। इन दोनों मॉडल के लैंडिंग पेज Xiaomi India की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

वहीं टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने Redmi के अपकमिंग Pad SE 4G को लेकर हाल ही में कई खुलासे किए हैं। अब, टिपस्टर ने इसके बारे में अधिक जानकारी देने के लिए एक नया ट्वीट शेयर किया है।

Redmi Pad SE 4G के सभी स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले लीक

Redmi Pad SE 4G स्पेसिफिकेशन - टिपस्टर की मानें तो Redmi Pad SE 8.7 या Pad SE 4G में 8.7-इंच का LCD पैनल मिलेगा। जो 1340 x 800 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है।

Redmi Pad SE 4G में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G85 मौजूद होगा। इसकी स्क्रीन 1500:1 का कंट्रास्ट रेशियो, 10-बिट कलर्स, DC डिमिंग, TUV रीनलैंड लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन भी ऑफर करती है।

Redmi Pad SE 4G के सभी स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले लीक

कंपनी का यह अपकमिंग टैबलेट MIUI पैड 14-आधारित Android 13 पर चलेगा। उम्मीद है कि, बायोमेट्रिक्स केवल फेस स्कैनिंग का समर्थन करने में भी सक्षम होगा।

वहीं Redmi Pad SE 4G के फ्रंट में f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। जबकि बैक में f/2.0 अपर्चर और LED फ्लैश वाला 8-मेगापिक्सल का कैमरा शामिल होगा। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी 6,650mAh की बैटरी शामिल कर सकती है।

Redmi Pad SE 4G के सभी स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले लीक

जो USB-C पोर्ट के जरिए 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। यह डुअल सिम, 5GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे अन्य कनेक्टिविटी फीचर से लैस होगा।

बेहतरीन साउंड के लिए Redmi Pad SE 4G में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर भी होंगे। इससे पहले टिपस्टर ने बताया था कि, इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज होगी। इसके अलावा स्टोरेज के लिए इसमें माइक्रोएसडी कार्ड शामिल होगा।

फिलहाल, डिवाइस के अन्य कॉन्फ़िगरेशन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। डायमेशन की बात करें तो इस टैबलेट का माप 211.58 x 125.48 x 8.8 मिमी और वजन 375 ग्राम होगा।

वहीं भारतीय बाजार में Redmi Pad SE 4G की कीमत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यूरोप में इसके वाई-फाई-ओनली 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 169 यूरो होने की उम्मीद है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लैक, ग्रीन और ब्लू शेड्स में उपलब्ध कराया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Pad SE 4G full specifications and colour options leaked ahead of launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X