लॉन्चिंग के लिए तैयार है Redmi Pad SE 4G, भारतीय मार्केट में इस दिन देगा दस्तक टैबलेट
Xiaomi का टैबलेट Redmi Pad SE 4G अब लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने टैबलेट के लॉन्च का ऑफिशियली ऐलान भी कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, Redmi Pad SE 4G इससे पहले आए Redmi Pad SE का ही 4G वेरिएंट है।
बता दें कि कंपनी इस टैबलेट को 29 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। इस टैबलेट से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आइए है, जिसे विस्तार से जान लेते हैं कि कंपनी ने इस टैबलेट में क्या खास पेश करने जा रही है।

Redmi Pad SE 4G की उपलब्धता
यह नया टैबलेट भारत में 29 जुलाई को कदम रखेगा। Redmi Pad SE 4G को आप Flipkart से खरीद सकेंगे। इसके अलावा यह Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट mi.com से भी खरीदा जा सकेगा। यह टैबलेट आपको ऑफलाइन स्टोर्स पर भी मिलेगा। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसके कई स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा कर दिया है।
Redmi Pad SE 4G स्पेसिफिकेशंस
इसमें HD डिस्प्ले दिया जा रहा है, लेकिन इसके साइज की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है। नए टैबलेट में 128GB की इंटरनल स्टोरेज होगी। टैबलेट में 4G कनेक्टिविटी के साथ ही इस स्मार्ट होम डिवाइसेज कंट्रोल के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी ने इसे रियर में स्टैंड के साथ टीज किया है, जिससे कि यह टेबल पर आसानी से सामने रख कर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें Dolby Atmos का भी सपोर्ट दिया गया है।
थाइलैंड में स्पॉट हुआ Redmi Pad SE 4G
ऐसी खबरें सामने आ रही है कि Redmi Pad SE 4G में 8.7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। भारत के अलावा ये टैबलेट अन्य मार्केट्स में लॉन्च होने जा रहा है। ये टैबलेट हाल ही में थाइलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया था।
Redmi Pad SE 4G का कलर ऑप्शन
भारत में लॉन्च होने वाला यह टैबलेट कंपनी ने Black कलर वेरिएंट में टीज किया है। इसके अलावा ये टैबलेट Green और Blue शेड्स में भी टीज किया गया है। लेकिन इस टैबलेट की अभी तक कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








