आईपैड का वाई-फाई बार-बार डिस्कनेक्ट हो रहा है, तो अपनाएं ये तरीके?
एपल आईपैड एक शानदार पोर्टेबल डिवाइस है जो न सिर्फ पॉवरफुल हैं बल्कि टैबलेट की दुनिया में इकलौती ऐसी डिवाइस है जो रिलायबल भी है। ये न सिर्फ इंटरनेट की जरूरत को पूरा करता है। बल्कि इसमें एडिटिंग, ग्राफिक्स डिज़ाइनिंग से लेकर कई दूसरे काम किए जा सकते हैं। लेकिन कभी-कभी, आईपैड में कुछ आम समस्याएं देखने को मिलती हैं। जैसे वाई-फाई का अचानक से डिस्कनेक्ट हो जाना।
इसकी वजह से आईपेड में काम करते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर अगर आप किसी के साथ वीडियो कॉल से जुड़े हो। कई बार इस तरह की दिक्कतें आईपैड रीस्टार्ट करने से सॉल्व हो जाती है। लेकिन अगर फिर भी ऐसी समस्या बनी रहती है तो इसके लिए कुछ खास उपाए अपना सकते हैं।

1- अपने वाई-फाई राउटर को रीसेट करके देखिए। राउटर को रीसेट करने से वाई-फाई नेटवर्क रीफ्रेश हो जाता है और यह समस्या को दूर हो जाती है।
2- अगर फिर भी समस्या बनी रहती है, तो आपको अपने आईपैड पर वाई-फाई सेटिंग्स को रीसेट करके देखिए। इसके लिए, सेटिंग्स> जनरल > रीसेट > नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करें पर जाएं। इससे लिए आपके आईपैड की वाई-फाई सेटिंग्स रीसेट हो जाएंगी और आप दोबारा से अपना वाई-फाई नेटवर्क कनेक्ट कर सकते हैं।
3- अगर समस्या अभी भी बनी रहती है, तो हो सकता है आपको अपने आईपैड को फैक्ट्री रीसेट करना पड़े। हालांकि, इससे पहले अपने डेटा का बैकअप लेना न भूलें । फैक्ट्री रीसेट करने से आपके आईपैड की सभी सेटिंग्स और डेटा मिट जाएंगे और यह एक नए डिवाइस की तरह काम करेगा।
इन तरीको को अपना कर आप अपने आईपैड के वाई-फाई कनेक्शन की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं और बिना किसी दिक्कत के इंटरनेट का मजा ले सकते हैं।
फोन में बार-बार वाई-फाई डिस्कनेक्ट हो रहा है तो क्या करें?
1- फोन को रीस्टार्ट करें - यह आमतौर पर वाई-फाई की समस्या को ठीक कर देता है।
2- टैबलेट की तरह इसमें भी वाई-फाई राउटर को रीसेट करें - इससे वाई-फाई नेटवर्क रीफ्रेश हो जाएगा।
3- फोन की वाई-फाई सेटिंग्स को रीसेट करें - सेटिंग्स > कनेक्शन > वाई-फाई > वाई-फाई सेटिंग्स रीसेट करें।
4- राउटर की जगह बदलें - अगर समस्या किसी खास जगह पर हो रही है तो राउटर को हटाकर दूसरी जगह रखें।
5- वाई-फाई बैंड बदलें - 2.4 GHz से 5 GHz बैंड पर स्विच करें या उलटा करें।


Click it and Unblock the Notifications








