Home
Tablets

Samsung Galaxy Tab A9, Tab A9+ भारत में लॉन्च, इन फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Samsung Galaxy Tab A9, Tab A9 Plus Launched: कोरियन कंपनी सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने दो नए टैबलेट Samsung Galaxy Tab A9 और Galaxy Tab A9+लॉन्च किया है। जिसे बजट रेंज में भारतीय यूजर्स के लिए लाया गया है। जो 5,100mAh की बैटरी से लैस है। तो चलिए आपको इन दोनों टैबलेट की कीमत से लेकर इनकी खूबियों के रूबरू करवाते हैं।

Galaxy Tab A9 , Tab A9+ की कीमत

Galaxy Tab A9 को 4GB RAM + 64GB स्टोरेज सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसके वाईफाई वेरिएंट कीमत 12,999 रुपये और वाईफाई प्लस 5G वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं अगर बात Galaxy Tab A9+ की करें तो इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। इसके वाईफाई प्लस 5G वेरिएंट की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है।

Samsung Galaxy Tab A9,  Tab A9+ भारत में लॉन्च, इन फीचर्स से लैस, जाने

Galaxy Tab A9 के स्पेसिफिकेशन

Galaxy Tab A9 टैबलेट को 8.7 इंच के एलसीडी डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 600Hz है। इसमें कंपनी ने MediaTek Helio G99 चिपसेट को शामिल किया है। यह टैबलेट Android 13 बेस्ड OneUI 5.1.1 सॉफ्टवेयर के साथ आ रहा है। इस टैबलेट में 8MP सिंगल कैमरा यूनिट और 2MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 5G, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C port ऑप्शन मिल रहे हैं।

Galaxy Tab A9+ स्पेसिफिकेशन

Galaxy Tab A9+ टैबलेट को कंपनी ने 90Hz रिफ्रेश रेट और 11 इंच के डिस्प्ले के साथ पेश किया है। Galaxy Tab A9+ को octa-core Snapdragon 695 चिपसेट के साथ लाया गया है। इसमें 8MP सिंगल कैमरा यूनिट और 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट Android 13 बेस्ड OneUI 5.1.1 सॉफ्टवेयर के साथ आएगा। इस टैबलेट को क्वाड स्पीकर सेटअप से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C port ऑप्शन मिल रहा है।

Samsung का पहला फोल्डेबल PC नए वाटरड्रॉप हिंज के साथ जल्द लॉन्च होगा

Samsung Galaxy Fold के लॉन्च के बाद से सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में मार्केट लीडर है। फिर भी, सैमसंग ने केवल स्मार्टफोन सेगमेंट में फोल्डेबल विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। कंपनी ने फोल्डेबल कंप्यूटर के निर्माण में कदम नहीं रखा है। सैमसंग ने सीईएस 2022 में फ्लेक्स नोट का प्रदर्शन किया और मार्केट के लिए फोल्डेबल कंप्यूटर विकसित करने में अपनी रुचि व्यक्त की। रिपोर्टों के मुताबिक, सैमसंग अपने नए वॉटरड्रॉप हिंज का यूज करेगा और 2024 तक एक फोल्डेबल कंप्यूटर लॉन्च करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Tab A9 has been introduced in 4GB RAM + 64GB storage single variant. Whose WiFi variant is priced at Rs 12,999 and WiFi Plus 5G variant is priced at Rs 15,999. If we talk about Galaxy Tab A9+, then the price of its 8GB RAM + 128GB storage variant is Rs 20,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X