Samsung Galaxy Tab A9 vs Galaxy Tab A9 Plus में खास अंतर, आपके लिए कौन है बेस्ट ऑप्शन, यहां जानें
Samsung Galaxy Tab A9 vs Galaxy Tab A9 Plus: सैमसंग ने हाल ही में अपने Galaxy Tab A9 सीरीज के तहत दो नए एंड्रॉयड टैबलेट को भारत में लॉन्च किया है। जिन्हें सैमसंग ने WQXGA डिस्प्ले और एंड्रॉयड 13 OS से लैस किया है। सैमसंग के ये लेटेस्ट टैबलेट 8 MP रियर कैमरा और 15W के एडाप्टिंग फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है। आइए आपको इन दोनों टैबलेट्स के बीच मिलने वाले अंतर से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं। जिससे आप अपने लिए बेस्ट टैबलेट की चुनाव कर सकते हैं।
Samsung Galaxy Tab A9 vs Galaxy Tab A9 Plus कीमत
Galaxy Tab A9 टैबलेट के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं Galaxy Tab A9 Plus के 4GB+64GB वेरिएंट के लिए आपको 18,999 रुपये खर्च करने होंगे। ये दोनों टैबलेट ग्रेफाइड, सिल्वर और नेवी कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराए गए हैं।
Samsung Galaxy Tab A9 vs Galaxy Tab A9 Plus डिस्प्ले
Samsung Galaxy Tab A9 टैबलेट में कंपनी अपने यूजर्स को 8.7 इंच की WQXGA डिस्प्ले दे रही है। जो 1340x800 पिक्सल के रेजोल्यूशन और 60HZ का रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। वहीं Galaxy Tab A9 Plus टैबलेट में 11 bap dh WQXGA डिस्प्ले मिल रही है, जो 90HZ रिफ्रेश रेट ऑफर कर रहा है।

Samsung Galaxy Tab A9 vs Galaxy Tab A9 Plus प्रोसेसर
Galaxy Tab A9 टैबलेट में मीडियाटेक हेलियो G99 चिपसेट शामिल किया गया है। वहीं Galaxy Tab A9 Plus को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इन दोनों ही टैबलेट को दो कॉन्फिग्रेशन 4GB रैम 64GB स्टोरेज और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ लाया गया है। खास बात यह है कि, यूजर्स माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इनकी स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।
Samsung Galaxy Tab A9 vs Galaxy Tab A9 Plus कैमरा
Galaxy Tab A9 टैबलेट के रियर में 8MP का कैमरा और सेल्फी या फिर वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 2MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं Galaxy Tab A9 Plus के रियर में 8MP कैमरा और 2MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
Samsung Galaxy Tab A9 vs Galaxy Tab A9 Plus बैटरी
Galaxy Tab A9 को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5100mAh की बैटरी दी है, वहीं Samsung Galaxy Tab A9 Plus को 7,040mAh की बैटरी से लैस किया गया है, जो 15W के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








