Home
Tablets

CES 2024: Samsung Galaxy Tab Active 5 टैबलेट 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy Tab Active 5 Price: Samsung ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2024) में अपना नया टैबलेट Samsung Galaxy Tab Active 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस नए टैब को रग्ड इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। जिसमें ग्राहकों को 8 इंच की LCD डिस्प्ले , Exynos 1380 प्रोसेसर मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है। आइए आपको Galaxy Tab Active 5 के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

CES 2024: Samsung Galaxy Tab Active 5 टैबलेट 13MP कैमरा के साथ लॉन्च

Samsung Galaxy Tab Active 5 के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Tab Active 5 में कंपनी ने 8 इंच की LCD डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1920 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। यह टैबलेट Android 12 पर काम करेगा। Galaxy Tab Active 5 में प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको Exynos 1380 चिपसेट मिलेगा। इस लेटेस्ट टैबलेट में 6GB, 8GB रैम के साथ 128GB, 256GB स्टोरेज पेयर मिलेगा। हालांकि यूजर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसे बढ़ा सकते हैं। वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Tab Active 5 के रियर में ऑटोफोकस को साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसका कैमरा 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

Tab Active 5 में बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,050mAh की बैटरी दी गई है। यह नया टैब रग्ड डिवाइस MIL-STD-810H स्टैंडर्ड का सपोर्ट करता है। सबसे खास बात है कि इस टैबलेट में बदली जा सकने वाली बैटरी के साथ तीन फिजिकल बटन भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल सिम, 5G, पोगो पिन, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, डॉल्बी एटम्स सपोर्ट , 3.5mm ऑडियो जैक और कस्टमाइजेबल एक्टिव दिया गया है।

इसके फ्रंट पर गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो Samsung Galaxy Tab Active 5 की लंबाई 126.8 मिमी, चौड़ाई 213.9 मिमी, मोटाई 10.1 मिमी और वजन 433 ग्राम है। इसे डस्टप्रूफ और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिले हैं। इसके अलावा साथ में आने वाला S पेन भी IP68 रेटिंग के साथ आ रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Tab Active 5 has an 8 inch LCD display. Along with this, it has Exynos 1380 processor and 13 megapixel camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X