Home
Tablets

Samsung Galaxy Tab Active 5 के रेंडर्स लीक, फीचर्स का खुलासा

Samsung Upcoming Tab: अगर आप भी टैबलेट लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा और इंतजार कर लेना चाहिए। सैमसंग बहुत जल्द अपना एक नया टैबलेट लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसे मार्केट में Galaxy Tab Active 5 के नाम से पेश किया जाएगा। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस आगामी टैब के लीक रेंडर्स के कारण इसके फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। लीक रिपोर्ट की मानें तो इस टैब को कंपन 8 इंच की एक बड़ी स्क्रीन दे सकती है। तो आइए आपको सैमसंग के इस अपकमिंग टैबलेट की डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy Tab Active 5 के रेंडर्स लीक, फीचर्स का खुलासा

Galaxy Tab Active 5 के संभावित फीचर्स

Galaxy Tab Active 5 में 8 इंच की TFT LCD स्क्रीन दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही कंपनी इसके डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दे सकती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Octa-core 5nm Exynos 1380 चिपसेट को शामिल किया जा सकता है। जिसमें 4GB और 6GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज मिल सकता है। इस टैब के बैक साइड में रग्ड डिजाइन दिखाई दे रहा है, जिस पर सैमसंग का लोगो है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है। जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा शामिल किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही इस टैब में सेल्फी और वीडियो कॉलि के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5050mAh की बैटरी दे सकती है। यह टैब 2 माइक्रोफोन के साथ Dolby Atoms का सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। जिसमें कनेक्टिविटी के लिए यूजर्स को LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ , जीपीएस ,यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 5G जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

नया टैब S Pen सपोर्ट से होगा लैस

इस टैबलेट के लीक रेंडर्स में एक S पेन भी देखा गया है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी अपने इस आगामी टैब को भी दूसरे टैबलेट के तरह S Pen से लैस कर सकती है। बता दें, S पेन से टैब को इस्तेमाल करने का एक अलग ही एक्सपीरियंस होता है। इसके साथ ही कई काम भी आसान हो जाते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Tab Active 5 can be given an 8 inch TFT LCD screen. The display can be equipped with Corning Gorilla Glass 5 protection. This tab can come with 4GB RAM and 6GB RAM and 128GB storage.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X