Home
Tablets

Samsung Galaxy Tab Active 5 बिक्री के लिए उपलब्ध, 40 फीट की ऊंचाई से गिरने पर भी नहीं टूटेगा, जानें कीमत

Samsung Galaxy Tab Active 5 Price: सैमसंग ने हाल ही में लॉन्च किए अपने टैबलेट Samsung Galaxy Tab Active 5 को अब बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। बता दें, कंपनी ने अपने इस टैब को पिछले महीने जनवरी में Samsung Galaxy Xcover 7 स्मार्टफोन के साथ पेश किया था।

कंपनी ने फिलहाल अभी अपने अमेरिकी ग्राहकों के लिए इस टैबलेट को उपलब्ध कराया है। तो आइए आपको इसकी खासियतों से लेकर इसकी कीमत के बारे में आगे डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy Tab Active 5 बिक्री के लिए उपलब्ध

आपको बता दे, सैमसंग ने इसे कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए तैयार किया है। इसके कारण कंपनी ने इस इस तरह से डिजाइन किया है कि, यह टैबलेट 40 फीट तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा।

इस टैबलेट को MIL-STD-810H सर्टिफाइड और और एक प्रोटेक्टिव केस के साथ लाया गया है। यह IP68 रेटिंग के साथ डस्ट प्रूफ और वाटरप्रूफ है। इसके अलावा यह टैब गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ स्क्रैच रेजिस्टेंट भी है।

Samsung Galaxy Tab Active 5 बिक्री के लिए उपलब्ध

इन ग्राहकों के लिए बेस्ट ऑप्शन: कंपनी ने अपने इस टैबलेट को बिजनेस से जुड़ी जरूरतों को ध्यान में रखते डिजाइन किया है। यह टैबलेट Galaxy Tab Active 4 Pro के सक्सेसर के तौर पर पेश किया गया है।

Samsung Galaxy Tab Active 5 कीमत: गैलेक्सी टैब एक्टिव 5 की कीमत की बात करें तो इसे फिलहाल स्पेशल एंटरप्राइज एडिशन यूएस बिजनेस ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत 548.99 डॉलर (लगभग 45,500 रुपये) से शुरू होता है। वहीं इसके 5G version की कीमत 659 डॉलर ( लगभग 55,000 रुपये) है।

Samsung Galaxy Tab Active 5 बिक्री के लिए उपलब्ध

Galaxy Tab Active 5 की खासियत: सैमसंग के इस टैबलेट को 8-इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP रियर का रियर कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

सैमसंग का यह टैबलेट हार्श एनवायरमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। यह टैबलेट MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। इसके साथ ही यह टैबलेट 40 फीट की ऊंचाई से गिरने पर बचाने के लिए प्रोटेक्टिव केस के साथ आ रहा है।

प्रोसेसर की बात करें तो यह टैब Exynos 1380 पर काम करता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5050mAh की बैटरी दी है। डस्ट और पानी से बचाव के लिए इसे IP68 रेटिंग मिली है। साथ ही स्क्रैच से बचाव के लिए इस टैब को Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन से लैस किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Tab Active 5 has been made available for purchase. The company has not made it available to all customers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X