Home
Tablets

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) टैबलेट लॉन्च, जानिए किन मायनों में है खास

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024): Samsung ने गुपचुप अपना नया एंड्रॉइड टैबलेट गैलेक्सी टैब एस6 लाइट 2024 (Samsung Galaxy Tab S6 Lite 2024) लॉन्च कर दिया है।

यह टैबलेट कंपनी की रोमानिया वेबसाइट पर लिस्टेड है। इस टैबलेट को 2022 मॉडल के अपग्रेड के तौर पर लाया गया है। फिलहाल इस नए टैबलेट की ग्लोबल लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत, उपलब्धता और खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) टैबलेट लॉन्च, जानिए कीमत

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) की कीमत - Samsung के इस नए टैबलेट के कीमत बात करें तो इसे कंपनी ने फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया है। हालांकि, Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) को Wi-Fi और LTE दोनों वर्जन में उपलब्ध कराया गया है। इसे ग्राहक ऑक्सफोर्ड ग्रे, मिंट और शिफॉन पिंक तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) के स्पेक्स - Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) में यूजर को स्लिम बेजल्स के साथ 10.6 इंच की स्क्रीन मिल रही है। इस लेटेस्ट टैबलेट का डिस्प्ले WUXGA रेजॉल्यूशन और S-Pen कम्पैटिबल है।

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) टैबलेट लॉन्च, जानिए कीमत

डिजाइन की बात करें तो यह देखने में पुराने मॉडल जैसा ही है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024) टैबलेट में 2.4GHz और 2GHz cores के साथ ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया है।

जो 4GB तक रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। इसके ओएस की बात करें तो टैबलेट Android 14 OS आउट ऑफ द बक्स पर बेस्ड OneUI 6.1 के साथ आ रहा है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग टैबलेट में 8MP का सिंगल रियर कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए सैमसंग ने इसमें 7,040mAh की बैटरी शामिल की है। जो 14 घंटें की बैटरी बैकअप देगा। सैमसंग के इस टैबलेट में AKG-ट्यून्ड डुअल स्पीकर्स और Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy tab s6 lite 2024 launched check price availability specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X