Home
Tablets

Samsung ने भारत में उतारे AI फीचर्स से लैस दो दमदार टैबलेट, जानें कीमत और उपलब्धता

Samsung ने Galaxy Tab S10 सीरीज भारत में पेश कर दी है। इसमें कंपनी ने दो डिवाइस Samsung Galaxy Tab S10 Ultra और Samsung Galaxy S10+ लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन्हें कई अपग्रेड के साथ लॉन्च किया है।

इन दोनों टैबलेट को कंपनी ने AI फीचर्स से लैस किया है। चलिए Samsung Galaxy Tab S10 Ultra और Galaxy S10+ की कीमत और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Samsung ने भारत में लॉन्च किए AI फीचर्स से लैस दो दमदार टैबलेट

दोनों टैबलेट की कीमत

Samsung Galaxy Tab S10+

Samsung Galaxy S10+ की कीमत 90,999 रुपये से शुरू होती है। यह कीमत इसके वाई-फाई, 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत है। Galaxy S10+ के 5G, 12GB/256GB की कीमत 1,04,999 रुपये है।

Samsung Galaxy Tab S10 Ultra

Samsung Galaxy Tab S10 Ultra की कीमत इसके वाई-फाई, 12GB/256GB वेरिएंट के लिए 1,08,999 रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1,33, 999 रुपये रखी गई है।

दोनों टैबलेट की उपलब्धता और ऑफर्स

ये दोनों टैबलेट 3 अक्टूबर 2024 से सभी मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। भारत में ये टैबलेट दो कलर ऑप्शन Moonstone Gray और Platinum Silver में उपलब्ध हैं। वहीं इनकी प्री-बुकिंग आज से यानी 27 सितंबर से शुरू हो चुकी है। आप इन्हें सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट से प्री-बुक कर सकते हैं। प्री-बुकिंग करने पर 35,100 रुपये तक का लाभ और 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल सकता है।

दोनों टैबलेट में मौजूद फीचर्स

Samsung Galaxy Tab S10 Ultra में 14.6 इंच की एमोलेड 2x डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और डिस्प्ले HDR 10+ सपोर्ट से लैस है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर रन करता है। बात करें Samsung Galaxy Tab S10+ की तो इसमें 12.4 इंच की एमोलेड 2x डिस्प्ले मिल रही है, जिसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 1752x2800 है। ये टैबलेट भी एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर रन करता है।

दोनों ही टैबलेट 4 साल के अपडेट के साथ पेश हुए हैं। इनमें AI फीचर्स की भरमार है। इनमें AI Galaxy AI पावर्ड नोट असिस्ट, ड्रॉइंग असिस्ट, जेमिनी एआई, बिक्सबी एआई, सर्किल टू सर्च और आपके घर में स्मार्ट कनेक्टेड डिवाइस का 3D मैप व्यू शामिल है। इन टैबलेट्स में बुक कवर की-बोर्ड में Galaxy AI को एक्टिव करने के लिए एक बटन भी दिया गया है, जिस AI Key कहा जाता है।

दोनों टैब Dimensity 9300+ प्रोसेसर के साथ आए हैं। कंपनी ने Galaxy Tab S10+ को 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है और Galaxy Tab S10 Ultra 16 जीबी रैम और 1 टीबी वेरिएंट में आया है।

बात करें इनकी बैटरी लाइफ की तो Galaxy Tab S10 Ultra 45 वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 11,200mAh की बैटरी दी गई है और Galaxy Tab S10+ में 10,090mAh की बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। दोनों टैबलेट में फोटोग्राफी के लिए 13MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए अल्ट्रा मॉडल में 12MP + 12MP का कैमरा और प्लस में 12MP का कैमरा दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has launched the Galaxy Tab S10 series in India. In this, the company has launched two devices Samsung Galaxy Tab S10 Ultra and Samsung Galaxy S10 +. The company has equipped both these tablets with AI features. Let's know in detail about their price and availability.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X