Tablet Under 10000rs: 10 हजार से भी कम कीमत में आते हैं धांसू फीचर्स से लैस ये टैबलेट्स, यहां देखें लिस्ट
Tablet under 10,000: अगर आप भी अपने लिए नया टैबलेट खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 10 तक का है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको 10,000 रुपये से भी कम कीमत में आने वाले बेस्ट टैबलेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
दरअसल Amazon पर 10 हजार रुपये से कम कीमत कई टैबलेट उपलब्ध हैं। इनमें सैमसंग (Samsung), लेनोवो (Lenovo) और ऐसर (Acer) जैसे बड़े ब्रांड के भी टैबलेट (Tablet) शामिल हैं। तो चलिए आगे इन टैबलेट्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy Tab A7 Lite - सैमसंग के इस टैबलेट में 8.7 इंच का डिस्प्ले आपको मिलेगा। इसके साथ ही आपको इस टैबलेट में 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। हालांकि ग्राहक अपनी सुविधानुसार इसके स्टोरेज को बढ़ा भी सकतें हैं। कंपनी ने अपने इस डिवाइस में पावरफुल MT8768T प्रोसेसर दिया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का रियर कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा यह टैबलेट Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आ रहा है। जिसमें 5,100mAh की बैटरी दी गई है। इस टैबलेट को आप मात्र 9,499 रुपये कीमत में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही अमेजन से इसे 461 रुपये की No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

Lenovo Tab M9 - लेनोवो के इस टैबलेट में आपको 9 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। इसके साथ ही Lenovo Tab M9 टैबलेट कई पावरफुल फीचर्स से लैस हैं। इसके डिस्प्ले का पिक्सल रेजलूशन 1340×800 है। इसके साथ ही इस टैबलेट में 3GB RAM के साथ 32GB स्टोरेज दिया गया है।
जिसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। अपने इस डिवाइस में कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए 8MP का रियर कैमरा दिया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इस टैबलेट में 5100mAh की बैटरी दी है। इसमें आपको फेस अनलॉक फीचर्स भी मिलेगा। इस टैबलेट की कीमत 8,999 रुपये है। जिसे अमेजन से 436 रुपये की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।

Acer one T4-82L - Acer के इस टैबलेट को 8 इंच के डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जिसमें 2GB RAM के साथ 32GB स्टोरेज मिलेगा। अपने इस टैबलेट में कंपनी ने MT8766WA, Quad Core प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा, टैबलेट 2MP फ्रंट और 8MP रियर कैमरे से लैस है। इसकी कीमत 8,999 रुपये है। जिसे 436 रुपये की No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। आपको बता दें, इन सभी टैबलेट पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं।


Click it and Unblock the Notifications








