Home
Tablets

Vivo Pad 3 टैब जल्द देने जा रहा दस्तक, बड़े डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर से होगा लैस

Vivo का नया टैबलेट बहुत जल्द मार्केट में दस्तक दे सकता है। जिसे मार्केट में Vivo Pad 3 के नाम से लाया जा सकता है । इसमें Vivo Pad 2 के मुकाबले फास्ट चार्जिंग फीचर और बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। वीवो के इस टैब के आने से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आई है। जिसके अनुसार इसे MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट दिया जा सकता है। तो चलिए आगे इस टैबलेट के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Vivo Pad 3 टैब जल्द देने जा रहा दस्तक, स्पेसिफिकेशंस आए सामने

दरअसल फेमस चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीवो के इस टैबलेट की जानकारी शेयर क है। जिनके अनुसार ब्रांड अपने इस टैबलेट को MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट से लैस कर सकता है, जो यूजर को एक बेहतर एक्सपीरिंय देने में मदद करेगा। इसके साथ ही इसमें कंपनी एक बड़ी डिस्प्ले भी दे सकती है। जो गोल किनारे के साथ दस्तक दे सकते हैं। फिलहाल इससे ज्यादा इस आगामी टैबलेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वीवो पैड 2 के स्पेसिफिकेशंस

वीवो पैड 2 में कंपनी ने 12.1 इंच डिस्प्ले दी है, जो 2800×1968 पिक्सल रेजॉलूशन और 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। इसके डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। इसमें प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने अपने डिवाइस को 2 ऑक्टा-कोर 4nm डाइमेंसिटी 9000 चिप से लैस किया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें आपको माली G710 10-Core GPU मिल रहा गया है। जिसमें 8 जीबी , 12 जीबी रैम के साथ 128 जीबी/ 256 जीबी/ 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं। पैड 2 टैबलेट ऐंड्रॉयड 13 ओएस बेस्ड OriginOS 3 पर संचालित होता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए वीवो ने इसमें 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 10,000mAh की बैटरी से लैस किया है। कनेक्टिविटी के लिए वीवो पैड 2 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, NFC , क्वाड-स्पीकर्स , वाई-फाई 6 802.11 एएक्स सपोर्ट और ब्लूटूथ 5.3 जैसे फीचर्स मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
MediaTek Dimensity 9300 chipset can be seen in Vivo Pad 3 tablet. The company can use a taller display in the tablet.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X