Home
Tablets

Xiaomi Pad 7 भारत में 10 जनवरी को होगा लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंन और खास फीचर्स

Xiaomi ने भारत में अपने Xiaomi Pad 7 टैबलेट की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह टैबलेट जिसे पहली बार अक्टूबर में Xiaomi Pad 7 Pro के साथ चीन में पेश किया गया था, 10 जनवरी 2025 को भारत में लॉन्च होगा।

Amazon पर एक लाइव माइक्रोसाइट के माध्यम से इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि की गई है और यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध होगा। Xiaomi Pad 7 के भारतीय वर्जन में चीनी मॉडल जैसे ही स्पेसिफिकेशन होने की संभावना है। यह मिड-रेंज टैबलेट बाजार में एक मजबूत प्रतिसप्रर्धी के रुप में सामने आ सकता है।

भारत में Xiaomi Pad 7 10 जनवरी को होगा लॉन्च

Xiaomi Pad 7 की संभावित कीमत

भारत में चीन में इसके बेस मॉडल 8GB/128GB स्टोरेज की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,500 रुपये) है। जबकि, इसके 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,800 रुपये) है, जबकि टॉप-एंड 12GB/256GB वर्जन की कीमत CNY 2,599 (लगभग 30,000 रुपये) है। यह टैबलेट ब्लू, ब्लैक और ग्रीन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Xiaomi Pad 7 के संभावित स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Pad 7 के चीनी वेरिएंट में 11.2 इंच की LCD स्क्रीन मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट , 800 निट्स ब्राइटनेस और 3.2K रिजॉल्यूशन ऑफर करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7+Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जो Android 15 पर आधारित Xiaomi का HyperOS 2 रन करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक में 13MP का कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा इसमें कंपनी ने 8,850mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Xiaomi Pad 7 की आधिकारिक कीमत भारत में लॉन्च की डेट के आस-पास घोषित की जाएगी। उम्मीद है कि, यह मिड-रेंज सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी बनी रहेगी। अधिक अपडेट के लिए Xiaomi आने वाले दिनों में भारतीय वेरिएंट के बारे में और जानकारी शेयर करने की उम्मीद है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Pad 7 india Launch on January 10, Check Price, Specification and Features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X