Xiaomi Pad 7 भारत में 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन, कीमत व ऑफर डिटेल
Xiaomi Pad 7 अब भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है, जिसे पहले अक्टूबर में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया थ। इस टैबलेट में बैक साइड पर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।
टैबलेट की बिक्री अमेजन के जरिए की जाएगी। इसके अलावा Xiaomi ने इसके साथ नई एक्सेसरीज जैसे मैग्नेटिक केस, Stylus Pen और की-बोर्ड भी लॉन्च किए है। आइए आगे टैबलेट की कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशंन जानते हैं।

Xiaomi Pad 7 की भारत में कीमत व ऑफर
शाओमी पैड 7 को भारत में तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। 12GB/256GB की कीमत 30,999 रुपये है, जबकि 12GB/256GB वाले Nano Texture डिस्प्ले की कीमत 32,999 रुपये तय की गई है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Graphote Grey, Mirage Purple और Sage Green तीन रंगों में खरीदा जा सकता है।
ऑफर्स की बात करें तो ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर कस्टमर्स को 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिसके बाद इसकी शुरूआती कीमत 26,999 रुपये हो जाएगी।
Xiaomi Pad 7 5G स्पेसिफिकेशंन
Xiaomi Pad 7 टैबलेट में 11.2 इंच का 2K LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। यह डिस्प्ले HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 7+Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसके प्रदर्शन को और भी बेहतर बनाता है।
आपको बता दें, यह टैबलेट 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जो Android 15 पर आधारित HyperOS2 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा और 13MP का मेन कैमरा मिल रहा है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने अपनी इस डिवाइस में 8550mAh की बैटरी शामिल की है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और एक बार फुल चार्ज करने पर पूरे दिन बैटरी लाइफ देती है। यह पैड IP52 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट से सुरक्षित है।


Click it and Unblock the Notifications







