Home
Tablets

Year Ender 2024: OnePlus Pad 2 से लेकर Poco Pad 5G तक इस साल लॉन्च हुए कई धमाकेदार टैब, देखें लिस्ट

Year Ender 2024: साल 2024 में कई धमाकेदार टैबलेट्स लॉन्च हुए हैं, जिनमें OnePlus, Apple, Poco, Redmi जैसे ब्रांड्स के नाम शामिल है। इन टैब में साल के कई इनोवेशन देखने को मिले हैं। इनमें नई चिप, शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया गया है।

आज के आर्टिकल में हमने 20,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की रेंज में आने वाले टैबलेट्स की लिस्ट तैयार की है। ऐसे में अगर आप भी मिड रेंज से लेकर प्रीमियम टैबलेट्स की तलाश कर रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके काम की हो सकती है। चलिए जान लेते हैं साल 2024 में लॉन्च हुए बेस्ट टैबलेट्स के बारे में।

Year Ender 2024: इस साल लॉन्च हुए कई धमाकेदार टैब, देखें लिस्ट

साल 2024 में लॉन्च हुए बेस्ट Tablets

OnePlus Pad 2

इसमें 12.1 इंच की 3K LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है। यह टैब एंड्रॉयड 14 बेस्ड OxygenOS 14 पर रन करता है और इसमें स्नैपड्रैगन चिसपेट दी गई है।

OnePlus Pad 2 में 13MP रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। टैब में 67 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 9,510mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। इसकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है, जो इसके 8GB/128GB वेरिएंट के लिए है।

Poco Pad 5G

इसमें 12.1 इंच की 1.5K IPS LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है। यह टैब Snapdagon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। टैब 10,000mAh बैटरी, 33 वॉट फास्ट चार्जिंग, एंड्रॉयड 14 बेस्ड HyperOS और 8MP रियर व फ्रंट कैमरा के साथ आता है। Poco Pad 5G की भारत में कीमत 8GB/128GB वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट के लिए 25,999 रुपये है।

Apple iPad Mini 7

iPad Mini 7 को A17 Pro चिपसेट के साथ आता है, जिसे iPhone 15 में भी इस्तेमाल किया गया था। यह iPadOS पर रन करता है और इसमें एडवांस AI फीचर्स दिए गए हैं। इस मिनी टैब में 8.3 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले है, जो True Tone और P3 वाइड कलर को सपोर्ट करता है।

इसमें 12MP का SmartHDR 4 रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 290 ग्राम वजन वाले इस टैब में वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3 और सेल्यूलर वेरिएंट में 5G सपोर्ट है। यह मिनी टैब टच आईडी और यूसबी-सी पोर्ट के साथ आता है। Apple iPad Mini 7 की कीमतें 49,900 रुपये से शुरू होती है और 94,900 रुपये तक जाती है।

Redmi Pad Pro 5G

इस टैब में 12.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह टैब Snapdagon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। टैब में रियर और फ्रंट कैमरा 8MP का है। इसकी बैटरी 10,000mAh सपोर्ट के साथ आती है। Redmi Pad Pro 5G की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
In today's article, we have prepared a list of tablets ranging from Rs 20,000 to Rs 1 lakh. In such a situation, if you are also looking for mid-range to premium tablets, then this list can be useful for you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X