रिलायंस जियो को सबसे बड़ा डर : आईडिया का 9जीबी फ्री इंटरनेट डाटा ऑफर
यह कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि रिलायंस जियो ने टेलिकॉम सेक्टर में एक टैरिफ वॉर छेड़ दी है। हर टेलिकॉम कंपनी अपने यूज़र्स को सस्ते से सस्ता और बेहतर प्लान देने की कोशिश कर रही है। साथ ही नए यूज़र्स के लिए आकर्षक प्लान पेश कर उन्हें भी अपनी ओर खींचना चाहती है।

आईडिया सेलुलर भी इसी कोशिश में लगी है। इसी के चलते आईडिया ने एक नया प्लान अपने 4जी यूज़र्स के लिए लॉन्च किया है। हालाँकि इसका लाभ 3जी यूज़र्स भी ले सकते हैं, लेकिन उसकी कुछ शर्तें हैं।
आईडिया अपने इस नए प्लान में 1जीबी इंटरनेट डाटा के रिचार्ज पर पूरे 10जीबी का इंटरनेट डाटा ऑफर करती है। इस अतिरिक्त 9जीबी डाटा का लाभ यूज़र्स 28 दिनों तक उठा सकते हैं।
नए फोन में करेगा काम
आईडिया यूज़र्स 9जीबी फ्री इंटरनेट ऑफर से खुश तो होंगे, लेकिन आपको बता दें कि आप इस ऑफर को नए 4जी स्मार्टफोन में ही पा सकते हैं। आप इस ऑफर में 1जीबी रुपए की कीमत में 10जीबी डाटा मिलती है।
सिर्फ 1जीबी 4जी डाटा की कीमत दें
आपको इस ऑफर को पाने के लिए 255 रुपए का 1जीबी इंटरनेट रिचार्ज करना होगा। इस रिचार्ज की कीमत सर्किलों के अनुसार अलग अलग हो सकती है। इस रिचार्ज के साथ ही आपको 9जीबी का अतिरिक्त 4जी डट मुफ्त मिलेगा। वो भी 28 दिनों के लिए।
क्या हैं शर्तें
यदि आप किसी 3जी सर्किल में हैं, तो आपके अकाउंट में दिया गया फ्री 9जीबी डाटा 3जी नेटवर्क पर इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन नाईट यूसेज के रूप में, आप इसे रात 12 बजे के बाद और सुबह 6 बजे से पहले यूज़ कर सकते हैं।
फ्री डाटा केवल 4जी यूज़र्स के लिए
यदि आप आईडिया 4जी नेटवर्क यूज़ करते हैं तो आप इस फ्री 9जीबी डाटा का भरपूर आनंद ले सकते हैं। लेकिन यदि आप 2जी या 3जी यूज़र हैं तो यह आपके खाते से काटा जाएगा।
आसान है इसे पाना
आईडिया के इस फ्री 9जीबी ऑफर को प्राप्त करना बेहद आसान है। आप बस ओटीपी देकर वेरिफिकेशन कर इसे ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








