Home
Tariff plan

जियो के बाद अब एयरटेल ने भी लॉन्च किया 'नो डैली लिमिट' वाला प्रीपेड प्लान

जियो के बाद अब एयरटेल ने भी नो लिमिट डेटा प्लान निकाल ही दिया है। इसका मतलब यह है कि यूजर्स अब Reliance Jio की तरह फ़्रीडम होकर डेटा को यूज कर सकते हैं। गौरतलब हो कि रिलायंस जियो ने बीते दिनों बिना किसी डैली लिमिट के पांच प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए थे और अब Airtel ने भी ऐसे ही प्लान लॉन्च कर दिये हैं। तो आइए एयरटेल के इन न्यू प्रीपेड प्लान्स के बारे में और जानते हैं।

जियो के बाद अब एयरटेल ने भी लॉन्च किया 'नो डैली लिमिट' वाला प्रीपेड प्लान

एयरटेल के नए प्रीपेड प्लान्स

एयरटेल ने 456 रुपये का एक पैक लॉन्च किया, जहां यूजर्स को दो महीने के लिए 50GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 मैसेज मिलेंगे। यह प्लान Amazon Prime, Free Hellotunes, Wynk Music के मोबाइल वर्जन के साथ आता है, साथ ही इसमें शॉ अकादमी के लिए एक साल तक का एक्सेस भी मिलता है। इसके अलावा यह प्लान एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम, फ्री हेलोट्यून्स, अपोलो 24/7 सर्किल और 100 रुपये का फास्टैग कैशबैक भी देता है।

रिलायंस जियो का 447 रुपए का प्लान बनाम एयरटेल का 456 रुपए का प्रीपेड प्लान

447 रुपये का Reliance Jio का पैक 60 दिनों के लिए 50GB डेटा प्रदान करता है। इसके अलावा, यह पैक अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 मैसेज और Jio एप्लिकेशन का एक्सेस डेटा है, जिसमें JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud शामिल हैं।

इस पैक के अलावा जियो टेलीकॉम ऑपरेटर ने चार और पैक लॉन्च किए थे। ये पैक 127, 247, 597, और 2,397 रुपए में थे। इन सभी पैक की वैलिडीटी क्रमश 15, 30, 90 और 365 दिनों के लिए हैं और इनमें क्रमशः 12GB, 25GB, 75GB और 365GB डेटा मिलता हैं। इसके अलावा, यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 100 मैसेज और Jio ऐप्स की मेम्बरशिप भी मिलती है।

लेकिन अभी गौर करने वाली बात यह है कि एयरटेल ने बिना FUP वाला केवल एक ही प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो 60 दिनों के लिए 50GB डेटा प्रदान करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel announced the launch of a new prepaid plan without any limit on data, which means users are allowed to use all data for the entire period.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X