10 पैसे में 1 मिनट पूरे दिल्ली में कहीं भी करो खुल कर बात
जून में एसटीसी पैक लांच करने के बाद एयरसेल ने दिल्लीवासियों के लिए एक नया पैक लांच किया है जिसकी मदद से वे पूरे दिल्ली में कहीं भी 10 पैसे प्रति मिनट की दर से लोकल कॉल कर सकते हैं। नए पैक की कीमत 27 रुपए है इसके अलावा 11 रुपए में भी एक नया पैक लांच किया गया है।
27 रुपए के नए एयरसेल पैक में उपभोक्ता पहली 100 कॉल 10 पैसे प्रति मिनट की दर से कर सकते हैं इसके बाद की कॉल दरें 40 पैसे पर मिनट लगेंगी। 27 रुपए के पैक में 21 दिन की वैलेडिटी मिलेगी। 11 रुपए के एयरसेल पैक में दिल्ली के उपभोक्ता एयरसेल से एयरसेल 10 पैसे प्रति मिनट की कॉल दर से बात कर सकते हैं, 11 रुपए के पैक में 15 दिन की वैलेडिटी मिलेगी।

नए एयरसेल पैक के लांचिंग के दौरान नॉथ एयरसेल रीजनल मैनेजर अनिल गुप्ता ने कहा "हमे इस बात की खुशी है कि हम अपने उपभोक्ताओं को नए वैल्यू पैक दे रहे हैं, नए पैक को खासतौर से स्टूडेंट्स के लिए लांच किया गया है जो एक ग्रुप में ज्यादा कॉल करना चाहते हैं" एयरसेल के अलावा वीडियोकॉन ने भी रोमिंग फ्री इनकमिंग कॉल पैक लांच किए है जिसकी मदद से किसी नेटर्वक में बिना रोमिंग के बात की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








