एयरसेल ने लांच की नई एप्प, फेसबुक फैनपेज से रीचार्ज करें फोन
एयरसेल ने पहली बार इस तरह की रिचार्ज एप्लीकेशन लांच की है जिसकी मदद से आप अपना फोन रिचार्ज कर सकते हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि फेसबुक दुनियां में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सोशल नेटवर्किंग साइट है, एयरसेल ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए नई फेसबुक रिचार्ज एप्लीकेशन लांच की है। जिसकी मदद से आप 4 आसान स्टेप में अपना फोन रिचार्ज कर सकते हैं।
इसके लिए एप्लीकेशन में आपको अपना एयरसेल प्रीपेड नंबर और रिचार्ज एमाउंट डालना होगा, एमाउंट डालने के बाद आपको बैकिंग ऑप्शन चूज करना होगा, इसके अलावा एयरसेल ने 69 रुपए का नया रिचार्ज पैक भी लांच किया है जिसमें युजर को 100 रुपए का टॉक टाइम मिलेगा।

एयरसेल की नई फेसबुक एप्लीकेशन उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो अपना ज्यादातर समय फेसबुक में गुजारते हैं उन्हें अपना फोन रिचार्ज करने के लिए दूसरी साइटों में एकाउंट बनाने या फि अगल से एप्लीकेशन डाउनलोड करने की कोई जरूरत नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








