Airtel का 189 रुपये वाला नया रिचार्ज प्लान; कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का फायदा
Airtel 189 Rupees Recharge Plan: अगर आप ऐसे सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं, जो आपके मोबाइल नंबर को एक्टिव रखे और ज्यादा खर्च भी न हो, तो Airtel ने एक शानदार प्लान लॉन्च कर दिया है। 189 रुपये वाला यह नया प्लान अब Airtel की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध है, हालांकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें बहुत ज़्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती, लेकिन अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी बेसिक सुविधाएं चाहिए होती हैं। आइए जानते हैं इस प्लान में आपको क्या कुछ खास मिलता है।

Airtel ₹189 प्रीपेड प्लान में क्या-क्या मिलेगा?
- इस प्लान की वैधता (Validity) 21 दिन की होती है।
- सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी गई है।
- आपको कुल 1GB मोबाइल डेटा मिलता है।
- 300 SMS फ्री दिए जाते हैं।
भले ही इस प्लान में आपको OTT सब्सक्रिप्शन या डेली डेटा बेनिफिट नहीं मिलते, लेकिन यह प्लान उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है, जो सिर्फ कॉलिंग और कभी-कभी SMS के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं।
किसके लिए है ये प्लान?
यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉल करने या रिसीव करने के लिए करते हैं। इसके अलावा जो लोग एयरटेल को सेकेंडरी सिम की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। सीनियर सिटिजन्स जो सिर्फ कनेक्टेड रहना चाहते हैं या ग्रामीण क्षेत्रों के यूजर्स जिनकी डेटा जरूरतें कम होती हैं, उनके लिए भी ये प्लान बेस्ट है।
189 vs 199 Airtel प्लान- कौन है बेहतर?
Airtel के ₹199 वाले प्लान में भी लगभग वही सुविधाएं मिलती हैं, इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 1GB डेटा और 300 SMS की सुविधा मिलती है। हालांकि इस प्लान के साथ 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
यानी सिर्फ ₹10 ज्यादा देकर आपको पूरे 7 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलती है, इसलिए अगर आप महीने भर की एक्टिविटी चाहते हैं तो 199 रुपये वाला प्लान ज़्यादा फायदेमंद रहेगा। लेकिन अगर आप कुछ हफ्तों के लिए सस्ता ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो 189 रुपये वाला प्लान भी काफी उपयोगी साबित होगा।


Click it and Unblock the Notifications








