Airtel यूजर्स ध्यान दें; PhonePe और Paytm जैसे पर नहीं दिख रहा कंपनी का सबसे सस्ता प्लान
Airtel Cheapest Plan Removed From UPI: भारत की टॉप टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने मौजूदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में अहम बदलाव किए हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने अपने लोकप्रिय और बजट-फ्रेंडली 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को थर्ड-पार्टी UPI ऐप्स जैसे PhonePe और Paytm से हटा दिया है।
अब आप इन प्लेटफॉर्म के जरिए 219 रुपये और इसके बाद के प्लान को रिचार्ज कर सकेंगे। यानी अगर आप UPI ऐप्स से एयरटेल का रिचार्ज करना चाहते हैं, तो अब सबसे सस्ता विकल्प 219 रुपये वाला प्लान है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

219 रुपये वाला प्लान
इस प्लान की बात करें तो इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में आपको फ्री नेशनल रोमिंग जैसे फायदे भी मिलते हैं। हालांकि, इसमें यूजर को 3GB डेटा मिलता है, जो कि 199 प्लान के 1GB डेटा से अधिक है। हालांकि, यह 199 रुपये से लगभग 20 रुपये महंगा है, जिससे यूजर्स को लगभग समान सुविधाओं के लिए अधिक भुगतान करना पड़ रहा है।
एयरटेल ऐप और वेबसाइट पर मिल रहा प्लान
खुशखबरी यह है कि जो यूजर 199 रुपये वाले बजट प्लान से रिचार्ज करना चाहते हैं, वे अब भी Airtel Thanks App या एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिचार्ज कर सकते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि कंपनी धीरे-धीरे थर्ड-पार्टी ऐप्स से सस्ते प्लान हटाकर यूजर्स को अपनी प्लेटफॉर्म्स की ओर लाना चाहती है।
2G यूजर्स के लिए 469 का वॉयस-ओनली प्लान
एयरटेल ने 2G फीचर फोन यूजर्स के लिए 469 रुपये का एक वॉयस-ओनली प्लान भी जारी किया है, जो 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें केवल कॉलिंग की सुविधा दी गई है। यह प्लान ट्राई (TRAI) के निर्देशों के बाद पेश किया गया था, जिसमें सभी यूजर्स के लिए बुनियादी वॉयस सेवाएं सुनिश्चित करने की बात कही गई थी।
क्या है कंपनी का प्लान?
जैसा कि हम जानते हैं कि कंपनी ने चुपचाप ही ये बदलाव किए हैं, ऐसे में एक बात तो साफ है कि एयरटेल धीरे-धीरे यूजर्स को थोड़ा महंगे प्लान की ओर ढकेल रहा है, खासकर उन यूजर्स को जो थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए रिचार्ज करते हैं। ऐसे में जो यूजर बजट फ्रेंडली प्लान चाहते हैं, उन्हें ऐप या वेबसाइट पर चेक करने की जरूरत है।


Click it and Unblock the Notifications








