Airtel का OTT धमाका! एक प्लान में ही मिलेंगे Netflix, JioCinema, Zee5 जैसे जोरदार सब्सक्रिप्शन
Airtel OTT Plans: भारतीय टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए तीन नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। इन प्लान्स के साथ अब अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि Airtel इन रिचार्ज पैक्स में Netflix, JioHotstar (पूर्व में Disney+ Hotstar), Zee5 और Airtel Xstream Play Premium जैसे पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दे रहा है।

Airtel 279 रुपये का प्लान
यह एक बजट फ्रेंडली डेटा पैक है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है। अब सवाल उठता है कि इस प्लान के साथ यूजर्स को क्या मिलता है? इस प्लान में सभी डिवाइस के लिए Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
इसके अलावा आपको Zee5 Premium और JioHotstar Super Plan का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
अपने यूजर की जरूरत को समझते हुए कंपनी इस प्लान के साथ Airtel Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन भी दिया है, जिसमें 25+ OTT ऐप्स का कंटेंट मिलेगा।
इतना ही नहीं, कंपनी ने इस प्लान के साथ 1GB हाई-स्पीड डेटा भी फ्री दिया है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो केवल OTT एक्सेस के लिए सस्ता ऑप्शन ढूंढ रहे हैं।
Airtel 589 रुपये प्लान
इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और यह सिर्फ डेटा ही नहीं बल्कि कॉलिंग और SMS जैसी बेसिक सर्विसेज भी देता है।
इस प्लान में आपको Netflix Basic, Zee5 Premium, JioHotstar Super Plan का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा यूजर Airtel Xstream Play Premium का भी सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं।
कंपनी ने इस प्लान के साथ डेली 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉलिंग का फायदा भी दिया है। 589 रुपये प्लान के प्लान में डेली 100 SMS का भी फायदा मिलता है।
ऐसे में अगर आप एक ऐसा प्लान चाहते हैं, जो आपको OTT सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ रेगुलर मोबाइल यूज का फायदा दे सके तो ये प्लान बेस्ट है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए उपयुक्त है जो वीडियो स्ट्रीमिंग के साथ रेगुलर मोबाइल यूसेज भी करते हैं।
Airtel 1729 रुपये वाला प्लान
इस प्लान के साथ आपको 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। यानी प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो एक बार में लंबे समय तक रिचार्ज करना चाहते हैं।
इस प्लान के साथ भी Netflix Basic, Zee5 Premium और JioHotstar Super Plan का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा कस्टमर्स Airtel Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन भी हासिल कर सकते हैं।
1729 रुपये वाला प्लान डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS मिलता है।
किन यूजर्स को होगा फायदा
Airtel के ये तीनों प्रीपेड प्लान्स खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हैं, जो OTT कंटेंट का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं।
ऐसे में अगर आप Netflix, Zee5 और JioHotstar जैसी सेवाओं के लिए अलग-अलग सब्सक्रिप्शन ले रहे थे तो Airtel आपकी इस परेशानी को दूर कर देगा।


Click it and Unblock the Notifications








