Home
Tariff plan

Airtel 451 Rupees Plan: यूजर्स हो जाएं खुश! कंपनी ने लॉन्च किया JioHotstar सब्सक्रिप्शन वाला नया प्लान

Airtel 451 Rupees Plan: भारत के टॉप टेलीकॉम ऑपरेटर्स में गिने जाने वाला Airtel अपने कस्टमर्स के लिए खास प्लान लेकर आया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है। एयरटेल ने अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए 451 रुपये की कीमत का प्लान लॉन्च किया है।

बता दें कि ये एक वाउचर प्लान है, जिसमें आपको केवल डेटा मिलता है। इसमें वॉयस कॉलिंग या SMS जैसी सुविधाएं नहीं मिलती हैं। इसका मतलब है कि इस 451 रुपये के डेटा प्लान को एक्टिव रखने के लिए बेसिक प्रीपेड प्लान की जरूरत होगी। इस प्लान के साथ कंपनी ने 50GB डेटा का ऑफर दिया है। आइए इस प्लान के बारे में जानते हैं।

Airtel के इस प्लान में मिलता है JioHotstar सब्सक्रिप्शन

एयरटेल के प्लान में क्या खास?

एयरटेल के 451 रुपये के प्लान में यूजर को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
इसके अलावा आपको 50GB डेटा की सुविधा मिलती है।
जैसा कि हम बता चुके हैं कि यह केवल डेटा वाला प्लान है, ऐसे में आपको इसमें कोई कॉलिंग या SMS बेनिफिट नहीं मिलता है।
इस प्लान में आपको 3 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
इसके साथ आप अपने मोबाइल डिवाइस पर IPL 2025 मैच, मूवी और टीवी शो को स्ट्रीम कर सकते हैं।

इन प्लान में भी है JioHotstar सब्सक्रिप्शन

451 रुपये के डेटा प्लान के अलावा एयरटेल अपने कस्टमर्स के लिए अलग-अलग प्राइस रेंज में कई प्लान के ऑप्शन लाता है।
इस प्लान में फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन की सुविधा के साथ डेटा का फायदा भी मिलता है।
इस लिस्ट में 100 रुपये का प्लान शामिल है, जिसमें यूजर को 30 दिनों के JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन और 5GB डेटा मिलता है।
इसके अलावा कंपनी 195 रुपये का प्लान भी लाती है, जिसमें 90 दिनों के JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन और 15GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।
इसके अलावा कंपनी 4 ऐसे प्रीपेड प्लान लाती है, जो JioHotstar मोबाइल एक्सेस के साथ आते हैं। इस लिस्ट में 398 रुपये, 549 रुपये, 1,029 रुपये और 3,999 रुपये के प्लान शामिल हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel 451 Rupees Plan with JioHotstar subscription IPL 30 days validity 50GB data
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X