Home
Tariff plan

Airtel 456 बनाम Jio 447 प्रीपेड प्लान: कौन देता है ज्यादा डेटा, कॉलिंग और अन्य बेनिफिट्स

एयरटेल ने 456 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्रीपेड प्लान के साथ, एयरटेल का लक्ष्य जियो के 447 रुपये के नए प्लान को कड़ी टक्कर देना है, जिसे पिछले हफ्ते जियो फ्रीडम प्लान सब्सक्रिप्शन के तहत पेश किया गया था। नए प्लान के तहत Airtel यूजर्स को 60 दिनों की वैलिडिटी के लिए 50GB डेटा मिलने वाला है। अभी हम जानेंगे कि एयरटेल का 456 रुपये का प्लान बेहतर है या Jio का 447 रुपये का प्लान।

Airtel 456 बनाम Jio 447 प्रीपेड प्लान: कौन देता है ज्यादा डेटा, कॉलिंग और अन्य बेनिफिट्स

Airtel 456 बनाम Jio 447 प्रीपेड प्लान: जानिए कौन देता है ज्यादा डेटा और बेनिफिट्स

एयरटेल का 456 रुपये का प्लान, वैलिडिटी और अन्य बेनिफिट्स

एयरटेल के 456 रुपये के प्लान में अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन, एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम और विंक म्यूजिक का फ्री एक्सेस सहित कई बेनिफिट्स मिलते हैं। यूजर्स को Amazon Prime के 30 दिनों के फ्री ट्रायल का एक्सेस भी मिलता है। इसके अलावा, इस नए एयरटेल प्रीपेड प्लान्स में कुल 50GB का डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट और प्रति दिन 100 SMS मिलते है।

मतलब आप 30 दिन में जब चाहे डेटा को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कोई डेली लिमिट नहीं है।

साथ ही इस प्लान के सभी यूजर्स को फ्री हेलोट्यून भी मिलती है। एयरटेल के 456 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ रिचार्ज करने वाले ग्राहकों के लिए FASTag पर 100 रुपये कैशबैक भी मिलता है।

Jio 447 रुपये के प्लान की वैलिडिटी, डेटा और अन्य बेनिफिट्स

Jio के 447 रुपये के प्लान में 60 दिनों के लिए 50 GB इंटरनेट डेटा मिलता है जिसकी 'कोई दैनिक सीमा नहीं' है। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस भी मिलते है। वहीं इस नए Jio प्लान में JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud जैसे Jio ऐप्स के एक्सेस भी मिलता है।

इस प्रकार एयरटेल का 456 रुपये का प्लान का लक्ष्य जियो के इस 447 रुपये के प्लान को टक्कर देना है। जबकि अगर बेस्ट प्लान की बात करें तो इसमें जियो थोड़ा सस्ता और ज्यादा वैलिडिटी के साथ आता है लेकिन एयरटेल में प्लस पॉइंट Amazon Prime की मेम्बरशिप है। और बाकि बेनिफिट्स लगभग मिलते जुलते है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel has launched a new prepaid plan of Rs 456. With this prepaid plan, Airtel aims to give a tough competition to Jio's new Rs 447 plan, which was introduced last week under the Jio Freedom Plan subscription.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X