Airtel के 300 रुपये से कम कीमत वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की वैधता, ऑफर और फायदें, यहां जानें
Airtel Affordable Prepaid Recharge Plans Under Rs.300: अगर आप भी Airtel हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। जी हां, दरअसल टेलीकॉम कंपनी Airtel ने हाल ही में अपनी प्रीपेड कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। लेकिन, इससे राहत देने के लिए कंपनी ने 4 ऐसे किफायती प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जो कम दाम में ज्यादा बैनेफिट्स के साथ आते हैं।
अगर आपको भी एयरटेल के सबसे सस्ते प्लान की तलाश हैं, तो आप सही जहग हैं। आज हम आपको कंपनी के चार सबसे कम दाम में आने वाले प्लान्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जिनमें से आप अपने लिए बेस्ट प्लान का चुनाव कर सकते हैं। तो आइए अब इस आर्टिकल में सबसे कम दाम में आने वाले प्लान की वैधता, ऑफर और लाभ जानते हैं।

Airtel Rs.199 वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान- इस प्लान में डेटा, वॉयस कॉल और फ्री SMS का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसके तहत अपने ग्राहकों को कंपनी 2GB डेटा, डेली 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है। इसके साथ ही इसमें प्री-हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक भी मिलता है।
Airtel Rs.219 वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान- इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। इसमें 3GB डेटा यूजर को मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS, 5 रुपये का टॉकटाइम मूल्य, प्री-हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक ऑफर इसमें शामिल हैं।

Airtel Rs.249 वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान- इस प्लान की वैधता 24 दिनों की है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS मिलेंगे। इसके साथ ही इस प्लान में प्री हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक ऑफर किया जा रहा है।
Airtel Rs.299 वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ ही इस प्लान में प्री हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक ऑफर भी दिया जाता है। अब आप इन 4 किफायती प्लान्स में से अपनी आवश्यकतानुसार प्रीपेड प्लान का चुनाव कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







