Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर: 60 रुपये तक महंगे हुए ये तीन डेटा पैक, यहां देखें लिस्ट
Airtel Data Pack Hike: भारतीय एयरटेल ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को झटका देते हुए, अपने 3 रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी की है।
हाल ही में कंपनी ने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतों में 11 से लेकर 21 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। अभी यूजर्स इससे संभले भी नहीं थे कि, कंपनी ने एक बार फिर से अपने तीन डेटा पैक को 60 रुपये तक महंगा कर दिया है।

एयरटेल द्वारा बढ़ाए गए तीन रिचार्ज प्लान में 99 रुपये, 181 रुपये और 301 रुपये वाले डेटा पैक शामिल किए गए है। बढ़ोत्तरी के बाद 181 रुपये वाला प्लान लेने के लिए ग्राहकों को 211 रुपये खर्त करने होंगे।
बढ़ोत्तरी के बाद 181 रुपये वाला डेटा पैक 30 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब 211 रुपये में हो गया है। 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में ग्राहकों को रोजोना 1GB डेटा मिलता है।

बता दें, यह कंपनी का इकलौता ऐसा प्लान है, जो 1GB एक्स्ट्रा डेटा के साथ आता है। इसके अलावा 301 रुपये वाला प्लान 60 रुपये की बढ़ोत्तरी के बाद अब 361 रुपये का हो गया है।
हाल ही में एयरटेल ने रिचार्ज प्लान किए थे महंगे- गौरतलब है कि, जियो के बाद एयरटेल ने भी अपने प्लान्स के कीमतों में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था। कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान 199 रुपये का है, जो पहले 179 रुपये का था। इसमें यूजर्स को 28 दिनों के लिए 2GB डेटा मिलता है।
इसके अलावा 84 दिन वाला प्लान जो पहले 455 रुपये कीमत में आता था, वो अब 509 रुपये में मिलेगा। वहीं 479 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 579 रुपये हो गया है। 84 दिनों वाला प्लान जिसकी कीमत पहले 719 रुपये था। इसे अब लेने के लिए 859 रुपये तक खर्त करने होंगे।
वहीं अगर हम सलाना वाले प्लान की बात करें तो इसकी कीमत बढ़ोत्तरी के बाद 3599 रुपये हो गई है, जिसकी कीमत पहले 1799 रुपये था। इसमें ग्राहकों को डेली 2GB डेटा मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








