Jio से आगे निकलने के लिए Airtel ने फिर पेश किया नया प्लान, 159 रुपए में सभी सुविधा
यह कहना कहीं से भी गलत नहीं होगा कि रिलायंस जियो ने टेलिकॉम बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। लोग रिलायंस जियो की सर्विस का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। वहीं बाकी जानी-मानी टेलिकॉम कंपनियां भी रिलायंस जियो को टक्कर देने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है। सभी कंपनियां जियो के प्लान्स को चुनौती देने के लिए अपने प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही प्लान्स में बदलाव करने के साथ-साथ नए प्लान्स को भी पेश कर रहीं हैं।

चुनौती देने की बात की जाए तो भारतीय एयरटेल ने भी अपनी कमर कस ली है। एयरटेल आए दिन अपने नए प्लान को पेश कर रही है। वहीं एयरटेल ने अब हर हफ्ते एक नए प्लान पेश करने की योजना भी बना डाली है। हाल ही में एयरटेल ने 159 रुपये का रिचार्ज प्लान पेश किया है। यह प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेटा सुविधा पेश करता है।
यह भी पढ़ें:- Jio, Voda, Airtel, BSNL: जानिए 100 रुपए से कम में किसका प्लान होगा सबसे बेहतर
बता दें, नए एयरटेल प्लान के चलते यूजर्स को 1 जीबी 3जी या 4जी डेटा दिया जा रहा है। साथ ही साथ यह प्लान 21 दिनों की वैधता के साथ आता है। एयरटेल के इस प्लान में मिलने वाली वॉयस कॉलिंग सुविधा में कोई सीमा नहीं है। जिससे यूजर्स इसका काफी लाभ उठा सकेंगे।
एयरटेल का नए 159 रुपये रिचार्ज पैक में खास
यह प्लान वॉयस कॉलिंग की सुविधा के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही साथ प्लान में यूजर्स को 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा दिया जा रहा है। प्लान में आपको कुल 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। टेलीकॉमटॉक ने प्लान की पुष्टि करते हुए कहा कि एयरटेल का नया प्लान 21 दिनों की वैधता के साथ आएगा। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट में बताया गया कि Airtel यूजर्स को अलग-अलग सर्कल में अलग डेटा फायदा दे रही है। कुल सर्कल में इस्तेमाल के लिए हर दिन 1 जीबी डेटा भी दिया जा रहा है।
रिलायंस जियो बनाम एयरटेल
बता दें, रिलायंस जियो के पास 149 रुपये का प्लान मौजूद है। जो अनलिमिटेड कॉल, हर दिन 100 एसएमएस और प्रतिदिन 1 जीबी डेटा के साथ आता है। साथ ही प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वहीं यूजर्स को जियो का ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। हालांकि एयरटेल के पास भी 149 रुपये वाला प्लान है।


Click it and Unblock the Notifications








