एयरटेल यूज़र्स 1 महीने के लिए पाएं अनलिमिटेड लोकल कॉल्स
एयरटेल अपने यूज़र्स के लिए खास ऑफर लेकर आया है। अब यूज़र्स कर पाएंगे अनलिमिटेड कॉल्स, वो भी पूरे एक महीने के लिए।
एयरटेल, आईडिया सेलुलर, वोडाफोन, बीएसएनएल व अन्य टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो को कड़ी से कड़ी टक्कर देने के लिए हर मुमकिन चाल चल रही हैं। एयरटेल समेत अन्य कंपनियों जियो की लॉन्च के बाद से अब तक कई आकर्षक ऑफर्स पेश कर दिए हैं, जो कि लोगों को भी काफी पसंद आ रहे हैं। इन ऑफर्स में इंटरनेट से लेकर कॉल्स आदि तक के टैरिफ शामिल हैं।
एयरटेल ने अब अपने यूज़र्स के लिए एक अन्य आकर्षक प्लान ऑफर किया है, जिसमें यूज़र्स अनलिमिटेड कॉल्स का आनंद ले सकते हैं। वो भी पूरे 1 महीने के लिए। यह प्लान आपको केवल 148 रुपए में मिल सकता है। एयरटेल का यह प्लान रिलायंस जियो को इस दौड़ में पीछे करने के लिए है।
एयरटेल ने जियो के मुकाबले में कई अन्य प्लान्स भी ऑफर किए हैं। जो कि यूज़र्स को पसंद भी आए हैं। एयरटेल का 148 रुपए का यह प्लान भी काफी आकर्षक है, तो चलिए जानते हैं कि एयरटेल यूज़र्स कैसे इस प्लान को पा सकते हैं।
प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए
एयरटेल का नया 148 रुपए का ऑफर, केवल एयरटेल प्रीपेड यूज़र्स के लिए है। पोस्टपेड यूज़र्स इस प्लान का लाभ नहीं ले सकते हैं। इसमें आपको एक महीने तक की अनलिमिटेड लोकल एयरटेल से एयरटेल कॉल्स मिलेंगी।
डायल करें
इस ऑफर को लेने के लिए एयरटेल प्रीपेड यूज़र्स को अपने नंबर से *121*1# डायल करना होगा। इसे डायल करने के बाद आपके फोन स्क्रीन पर एक सेरिविस मैसेज आएगा।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
मैसेज का जवाब दें
आपकी स्क्रीन पर आए सर्विस मैसेज का आपको डायल पैड से '1' प्रेस कर जवाब देना होगा। आपसे कन्फर्मेशन मांगी जाएगी, जिसके लिए आप एक बाद फिर '1' प्रेस करें।
एक्टिवेट हो जाएगा ऑफर
ऊपर दिए सभी स्टेप्स फॉलो करने के बाद आप देखेंगे कि आपके फोन में ऑफर एक्टिवेट कर दिया जा चुका है। आपके खाते से 148 रुपए भी काट दिए जाएंगे।
कम से कम 148 रुपए खाते में रखें
एयरटेल के इस ऑफर के लिए आपको 148 रुपए का शुल्क देना होगा, इसलिए जब आप इस ऑफर को लें तो अपने खाते में कम से कम 148 रुपए रखें।


Click it and Unblock the Notifications







