Airtel और Jio यूजर्स को बड़ा झटका, दोनों कंपनियों के रिचार्ज प्लान हो सकते हैं महंगे! इतने बढ़ सकते हैं दाम

Airtel and Jio Recharge Plan: Jio और Airtel यूजर को बहुत जल्द बड़ा झटका लगने वाला है। देश की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और रिलायंस जियो जल्द ही अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। जिससे इन दोनों कंपनियों के यूजर्स को अब और ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। आइए आपको आगे बताते हैं कि, एयरटेल और जियो अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में कितने तक की बढ़ोत्तरी कर सकती हैं ?
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो एयरटेल और रिलायंस जियो के रिचार्ज प्लान में लगभग 10 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है। जिससे 200 रुपये वाले प्री-पेड प्लान की कीमत 220 रुपये तक हो जाएगी। वहीं 1000 रुपये रुपये वाले प्लान की कीमत1100 रुपये तक पहुंच जाएगा। कंपनी अपने कौन-कौन से प्लान्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर सकती है। इसे लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।
जानें कबसे जारी हो सकते हैं नए रिचार्ज प्लान
एयरटेल और जियो दोनों टेलीकॉम कंपनियां अपने नए रिचार्ज प्लान्स को कबसे जारी कर सकते हैं इसका अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस साल के आखिरी तिमाही तक ये कंपनियां अपने नए प्लान्स को लॉन्च कर सकती हैं।
4G और 5G रिचार्ज प्लान हो सकते हैं महंगे
इन दोनों कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लान्स में बढ़ोतरी होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि, वीआई भी अपने प्लान्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर सकती है। इससे अन्य टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान्स पर भी असर पड़ सकता है, जिसके कारण अन्य कंपनियां भी अपने रिचार्ज प्लान्स को महंगी कर सकती हैं। इसी के साथ 4G रिचार्ज और 5G रिचार्ज प्लान की भी किमतों में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।
ये टेलीकॉम कंपनियां दे रही 5G की सुविधा
वहीं 5G की सुविधा की बात करें तो देश में फिलहाल एयरटेल और जियो ये दोनों कंपनियां ही अपने यूजर्स को फ्री 5G की सुविधा दे रही हैं। ये दोनों कंपनियां 5G यूजर्स के लिए फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रही हैं। हालांकि इस साल के आखिरी तक पूरे देश में 5G सर्विस को चालू किया जाएगा ऐसा उम्मीद लगाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








