Airtel और Jio में कौन दे रहा है 450 रुपये के अंदर बेस्ट प्रीपेड प्लान
भारती Airtel और Reliance Jio जो अपने प्रीपेड यूजर को बहुत सारे ऑफर पेश करता है। इसमें एक प्रीपेड प्लान 450 रुपये के अंदर आता है, जिसमें डेली के 2GB डेटा के अलावा कई अन्य बेनिफिट भी मिलता है। साथ ही कई ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। तो आइये आज हम यही जानते है कि एयरटेल और जियो में 450 रुपये के अंदर सबसे अच्छा प्लान कौन दे रहा है।

Airtel और Jio में कौन दे रहा है 450 रुपये के अंदर बेस्ट प्रीपेड प्लान
Airtel का 449 रुपए का प्रीपेड प्लान
एयरटेल अपने कस्टमर को 449 रुपये में एक प्रीपेड प्लान ऑफर करता है। इसमें डेली का 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डाटा मिलता है। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज के 100 SMS फ्री में मिलते हैं। वहीं इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की होती है।
इन सबके अलावा इस प्रीपेड प्लान में अमेजॉन प्राइम का मोबाइल एडिशन फ्री में मिलता है जिसकी वैलिडिटी 1 महीने की है। जबकि अन्य बेनिफिट में यूजर्स को अपोलो, Airtel XStream प्रीमियम, फ्री हेलोट्यूंस, Wynk म्यूजिक, फ्री ऑनलाइन कोर्स और फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक मिलता है।
Reliance Jio का 149 रुपये का प्रीपेड प्लान
वहीं अगर जियो की बात करें तो रिलायंस जियो अपने कस्टमर को 444 रुपये में प्रीपेड प्लान ऑफर करता है जिसकी वैलिडिटी एयरटेल की तरह 56 दिनों की है। लेकिन यह थोड़ा सस्ता है। इसके अलावा इसमें यूजर को डेली के 2GB डाटा मिलता है और किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है। वहीं एसएमएस की बात करें तो एयरटेल की तरह इस प्लान में भी रोज के 100 SMS मिलते हैं।
हालांकि इसमें अमेजॉन का प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है। लेकिन Jio के कुछ कंप्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलते हैं, जिसमें JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud है।
यानी अगर बेस्ट प्रीपेड प्लान की बात करें तो दोनों प्लान लगभग मिलते-जुलते हैं और कीमत भी लगभग बराबर ही हैं लेकिन Airtel में अमेजॉन का प्राइम वीडियो का मोबाइल एडिशन 1 महीने के लिए फ्री मिलता है जो Jio में नहीं मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications







