Home
Tariff plan

Airtel ने T20 World Cup के लिए स्पेशल प्लान किया पेश, फ्री में देखें Disney+Hotstar

Airtel free Disney+ Hotstar Subscription: अगर आप भी Airtel यूजर हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास प्लान पेश किया है। विश्व के सबसे बड़े T20 क्रिकेट ट्रूनामेंट को देखते हुए, एयरटेल ने कुछ स्पेशल प्लान्स की पेशकश की है।

इसके तहत यूजर्स को Disney+Hotstar का एक्सेस बिल्कुल फ्री मिलेगा। यह प्लान कंपनी ने पोस्टपेड, प्रीपेड सहित ब्रॉडबैंड सभी ग्राहकों के लिए लाया है। तो चलिए आगे आपको इनकी डिटेल्स बताते हैं।

Airtel ने T20 World Cup के लिए स्पेशल प्लान किया पेश

499 रुपये वाला प्लान- 499 रुपये से एयरटेल के पोस्टपेड प्लान की शुरुआत होती है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें यूजर को एक साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

इसके अलावा एक्सस्ट्रीम ऐप पर 20 से अधिक ओटीटी प्लेटफॉर्म भी ऑफर किया जा रहा है। अनलिमिटेड 5जी डेटा की भी फैसलिटी मिलती है। यह प्लान 75GB डेटा के साथ आ रहा है।

Airtel ने T20 World Cup के लिए स्पेशल प्लान किया पेश

Airtel 839 रुपये और 869 रुपये वाले दोनों प्लान्स में आपको OTT का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। ये दोनों प्लान की वैधता 84 दिनों की है, लेकिन इनमें मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स अलग-अलग है। तो चलिए उन्हें विस्तार से जानते हैं।

839 रुपये वाला प्लान - पहले बात करते हैं, कंपनी के 839 रुपये वाले प्लान की। जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2 GB डेटा के साथ डेली 100 SMS ऑफर किया जाता है। इसके साख ही ये प्लान ओटीटी बेनिफिट्स से भी लैस हैं।

इसमें तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही इसमें Airtel Xstream Play दिया जाता है, यानी कि 20+ OTT Platforms का भी इसके साथ सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

869 रुपये वाला प्लान - इसके अलावा आप 869 रुपए वाले प्लान को भी देख सकते हैं, जिसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2 GB डेटा के साथ डेली 100 SMS मिलते हैं।

इसके अलावा इस प्लान के तहत ग्राहकों को Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए ऑफर किया जाता है। बता दें, ये प्लान रिवॉर्ड मिनी सब्सक्रिप्शन के साथ आएगा। जिसमें Free Hellotunes, Wynk Music, Unlimited 5G Data और Apollo 24|7 Circle भी मिलता है।

3,359 रुपए वाला प्लान- यह प्लान आपको 365 दिनों की वैधता के साथ मिल रहा है। जिसके तहत अनलिमिटेड कॉलिंग , रोजाना 2.5 GB डेटा के साथ प्रतिदिन 100 SMS भी ऑफर किया जा रहा है।

ओटीटी की बात करें तो इसमें डिज्नी हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। साथ ही नहीं इसमें फास्टैग पर 100 रुपए कैशबैक और फ्री हैलोट्यून और Wynk म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Announces Special Plans for T20 World Cup Offering free disney plus hotstar subscription
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X