100 रुपए से कम में Airtel के बेस्ट और सस्ते प्लान
टेलिकॉम ऑपरेटर्स में इन दिनों होड़ चल रही है. कंपनियां एक से एक शानदार और सस्ते प्लान पेश अधिक से अधिक सब्सक्राइबर्स को लुभाना चाहती है. रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने हाल ही में कई ऐसे प्लान पेश किए हैं, जिनके जवाब जियो के पास भी नहीं हैं. आज हम खास बात करेंगे एयरटेल के कुछ ऐसे बेस्ट और सस्ते प्लान्स के बारे में जो खासकर दिल्ली के यूज़र्स के लिए मौजूद हैं. यदि आप भी दिल्ली में रहते हैं और एयरटेल के सब्सक्राइबर हैं तो चेक कीजिए और अपने लिए बेस्ट प्लान चुनिए.

एयरटेल ने हाल ही में कुछ प्लान को अपग्रेड भी किया है वहीं समय समय पर कंपनी नए प्लान पेश करती रहती है. आज हम जिन प्लान के बारे में बात करने वाले हैं वो 8 रुपए की कीमत से शुरू होते हैं. यह प्लान आपको काफी कुछ ऑफर करते हैं. तो चलिए जानते हैं इन प्लान की पूरी डिटेल.
8 और 9 रुपए का प्लान
दिल्ली यूज़र्स के लिए 8 रुपए में 3 दिनों की वैलिडिटी के साथ एक प्लान है जिसमें लोकल मोबाइल कॉल और एसटीडी 1 पैसा प्रति सेकंड हो जाती है. वहीं 9 रुपए के प्लान में लोकल कॉल, एसटीडी कॉल फ्री, इनकमिंग रोमिंग और आउटगोइंग रोमिंग फ्री, 100 लोकल और नेशनल SMS, 100MB 3G डाटा मिलता है. यह सभी एक दिन की वैलिडिटी के साथ आएगा.

23 रुपए का प्लान
दिल्ली यूज़र्स यदि 23 रुपए का प्लान लेते हैं तो उन्हें लोकल कॉल फ्री मिलेगी, इसके साथ एसटीडी कॉल्स भी फ्री होंगी. इनकमिंग रोमिंग और आउटगोइंग रोमिंग फ्री, 200 लोकल और नेशनल SMS, 150MB 2G डाटा मिलता है. यहां हर दिन SMS लिमिट 100 है. यह प्लान 2दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है.
59 रुपए का प्लान
एयरटेल का 59 रुपए का प्लान लोकल और एसटीडी फ्री कॉल्स के साथ आता है. इस प्लान में भी यूज़र्स को इनकमिंग रोमिंग और आउटगोइंग रोमिंग फ्री मिलती है. इस प्लान में 700 लोकल और नेशनल SMS मिलेंगे. 500MB 4G डाटा भी इस प्लान में शामिल है. यह सब आपको मिलेगा 7 दिनों की वैलिडिटी के साथ.
93 रुपए का प्लान
यदि आप लोकल और एसटीडी कॉलिंग फ्री चाहते हैं तो यह प्लान आपको सबकुछ देगा. इसमें आपको इनकमिंग रोमिंग और आउटगोइंग रोमिंग फ्री मिलती है. साथ ही 1000 लोकल और नेशनल SMS मिलेंगे. इस प्लान में कंपनी 1GB का 3G डाटा डे रही है. इस प्लान की वैलिडिटी 10 दिनों की है.
98 रुपए का प्लान
यदि आप उन यूज़र्स में से हैं जो कम से कम डाटा इस्तेमाल करते हैं. तो आप एयरटेल का 98 रुपए का प्लान ले सकते हैं. इसमें आपको 1GB डाटा मिलता है वो भी पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ. यानी आपके महीनेभर की छुट्टी हो जाती है.


Click it and Unblock the Notifications