Home
Tariff plan

Airtel Best Plans: 56 दिनों की वैलिडिटी वाले बेस्ट एयरटेल प्रीपेड प्लान्स

एयरटेल अपने कस्टमर्स को एक महीना, दो महीने और 3 महीनों की वैलिडिटी के साथ कई प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रहा है। इन ऑफर में उन्हें कई अन्य बेनिफिट्स भी मिलते है। वहीं जो लोग कम से कम 56 दिनों की वैलिडिटी वाले Airtel Prepaid Recharge Plan (एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज प्लान) की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए हमने एक लिस्ट पेश की है जिसमें आप सभी रिचार्ज को देख सकते है। तो चालिए देखते है एयरटेल प्रीपेड प्लान्स।

Airtel Best Plans: 56 दिनों की वैलिडिटी वाले बेस्ट एयरटेल प्रीपेड प्लान्स

56 दिनों की वैलिडिटी वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान्स

एयरटेल 399 रुपये का रिचार्ज प्लान

Airtel के 300 रुपये के रिचार्ज प्लान में 56 दिनों के लिए 1.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को कुल 84GB डेटा मिलता है। अन्य बेनिफिट में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 डेली एसएमएस, मोबाइल एंटीवायरस, एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम, विंक म्यूजिक, 150 रुपये का फास्टैग कैशबैक, शॉ अकादमी में एक फ्री ऑनलाइन कोर्स और फ्री हैलो ट्यून्स मिलते हैं।

एयरटेल 449 रुपये का रिचार्ज प्लान

Airtel के 449 रुपये के रिचार्ज प्लान में 56 दिनों के लिए प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है। वहीं इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोजाना 100 एसएमएस, मोबाइल एंटीवायरस और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम मिलता है। जबकि अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो Wynk म्यूजिक, 150 रुपये का फास्टैग कैशबैक और फ्री हैलो ट्यून्स शामिल हैं।

एयरटेल 456 रुपये का रिचार्ज प्लान

बीते दिनों कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक नया रिचार्ज प्लान भी पेश किया है। पैक 456 रुपये में आता है और इसमें 50GB डेटा मिलता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस के साथ आता है। इसके अलावा, इस पैक की वैलिडिटी 60 दिनों की है। यूजर्स को एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम और Wynk म्यूजिक के साथ अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का 30 दिनों का फ्री ट्रायल भी मिलेगा। और साथ में FASTag पर 100 रुपये कैशबैक और शॉ एकेडमी द्वारा दिए जाने वाले एक साल के फ्री ऑनलाइन कोर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

एयरटेल 558 रुपये का रिचार्ज प्लान

एयरटेल के 558 रुपये के रिचार्ज प्लान में 56 दिनों के लिए हर दिन 3GB मोबाइल डेटा मिलता है। प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम, विंक म्यूजिक, 150 रुपये का फास्टैग कैशबैक, फ्री हैलो ट्यून्स, मोबाइल एंटीवायरस और शॉ अकादमी में एक फ्री ऑनलाइन कोर्स मिलता है।

एयरटेल 559 रुपये का रिचार्ज प्लान

559 रुपये के एयरटेल प्रीपेड प्लान्स में प्रतिदिन 2GB 4G डेटा मिलता है और यह 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं। प्रीपेड प्लान में एक साल का Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन और 30 दिनों का Amazon Prime Mobile Edition फ्री ट्रायल भी मिलता है। अन्य लाभों में एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम, विंक म्यूजिक, 150 रुपये का फास्टैग कैशबैक, फ्री हैलो ट्यून्स, मोबाइल एंटीवायरस और शॉ अकादमी में एक फ्री ऑनलाइन कोर्स शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Best Plans: Best airtel prepaid plans with 56 Days validity
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X