Airtel Plans: कम बजट वालों के लिए ये हैं एयरटेल के सबसे बेस्ट प्रीपेड प्लान्स
Airtel लगातार अपने नए नए प्लान्स से अन्य टेलीकॉम कंपनियों Jio और Vodafone Idea को टक्कर देता आ रहा है। एयरटेल की यह वृद्धि इसकी प्रभावी नेटवर्क सेवाओं और इसके यूजर बेस के लिए तैयार किए गए प्रीपेड प्लान के कारण आई है। Airtel के पास आज ज्यादा बजट और कम बजट वाले यूजर्स के लिए कई सारे प्रीपेड प्लान्स मौजूद है। आज हमने यहाँ नीचे एयरटेल द्वारा अपने उन यूजर्स के लिए 1GB और 1.5GB डेली डेटा वाले पेश किए गए प्लान्स के बारे में बताया है जो बजट प्लान्स की तलाश में हैं।

एयरटेल के डेली 1GB और 1.5GB डेटा वाले प्रीपेड प्लान
Airtel अपने यूजर्स के लिए शॉर्ट टर्म यूजर्स के साथ कई 1GB डेली डेटा पैक प्रदान करता है। सूची में सबसे पहले एक प्लान है जो 209 रुपये के प्राइस टैग पर आता है और 21 दिनों की वैलिडिटी के लिए प्रति दिन 1GB डेटा प्रदान करता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है।
इसके बाद अगला पैक 239 रुपये में आता है जो 24 दिनों की कुल वैलिडिटी के लिए प्रति दिन 1GB डेटा प्रदान करता है, साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस भी देता है।
जबकि लिस्ट में आखिरी प्लान 265 रुपये के प्राइस टैग पर आता है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए प्रतिदिन 1GB डेटा मिलता है।
हालांकि इसके अलावा भी Airtel के पास कुछ अन्य प्लान भी है जो डेली 1.5GB डेटा प्रदान करते हैं। टेल्को 299 रुपये के प्राइस टैग पर 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन के साथ 1.5GB दिन डेटा प्लान प्रदान करता है।
वहीं 479 रुपये में एयरटेल एक प्लान देता है जो डेली 1.5GB डेटा प्लान के साथ 56 दिनों की वेलिडिटी और अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 एसएमएस प्रदान करता है।
सूची में अगला डेली डेटा प्रीपेड प्लान 666 रुपये के प्राइस टैग पर 77 दिनों की वैलिडिटी के लिए 1.5GB प्रतिदिन के साथ आता है। एयरटेल एक और लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान भी प्रदान करता है जो रोजाना 1.5GB डेटा प्रदान करता है और इसकी कीमत 799 रुपये और 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती हैं।
ऊपर बताए गए सभी प्लान एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के साथ आते हैं जिनमें Amazon Prime Video के मोबाइल एडिशन का फ्री ट्रायल, Wynk Music और बहुत कुछ का एक्सेस मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








