Airtel के इस प्लान में मिलेगा डेटा, कॉलिंग और OTT का तगड़ा कॉम्बो!, एक रिचार्ज से 90 दिन की छुट्टी
Airtel अपने यूजर्स के लिए हमेशा नए और किफायती प्लान्स लेकर आता है, ताकि उन्हें महंगे रिचार्ज से जुड़ी परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसी कड़ी में कंपनी ने एक और किफायती प्लान पेश किया है, जिसमें मिलने वाले लाभों के बारे में जानकर आप चौक जाएंगे और अभी रिचार्ज करने के बारे में सोचने भी लगेंगे।
यहां हम बात कर रहे हैं एयरटेल के 90 दिनों के रिचार्ज प्लान के बारे में, जिसमें यूजर्स को अनगिनत फायदे दिए गए हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। चलिए Airtel के 90 दिन वाले रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Airtel के 90 दिन वाले रिचार्ज प्लान के लाभ
बता दें कि एयरटेल के इस प्लान की कीमत 929 रुपये है और यह 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग से लेकर फ्री नेशनल रोमिंग, 1.5GB डेली डेटा मिलता है। इसके अलावा, ये प्लान यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS की सुविधा भी देता है।
इस प्लान में यूजर्स को Wynk म्यूजिक ऐप की फ्री हैलो ट्यून्स का लाभ भी मिल रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी कॉल्स के लिए मनपसंद हैलो ट्यून सेट कर सकते हैं।
इतना ही नहीं, 90 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में यूजर्स को Airtel Xstream ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसमें यूजर्स SonyLIV, Lionsgate Play और Eros Now जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर फ्री कंटेंट का लाभ ले सकते हैं। यानी की एक रिचार्ज प्लान में आपको इतने सारे बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
इस रिचार्ज प्लान से जुड़ी एक विशेष बात आपको बता दें कि अगर फ्री SMS की लिमिट समाप्त हो जाती है, तो हर लोकल मैसेज के लिए आपको 1 रुपये और STD मैसेज के लिए 1.5 रुपये का पेमेंट करना पड़ेगा।
महंगे रिचार्ज प्लान के बीच यूजर्स के लिए किफायती हो सकता है नया प्लान
एयरटेल का 929 रुपये वाला 90 दिन का रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो बिना किसी परेशानी के लंबे समय तक नेटवर्क सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं। महंगे रिचार्ज प्लान के बीच ये 90 दिन वाला रिचार्ज प्लान यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि इसमें यूजर्स को डेटा कॉलिंग, फ्री मैसेज और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसी सुविधाएं मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications








