Airtel अपने यूजर्स के लिए लाया सस्ता रिचार्ज प्लान, कीमत मात्र 26 रुपये
टेलीकॉम कंपनियों में लगातार कम कीमत वाले प्लान पेश करने की जैसे होड़ सी मच गई है। हाल ही में BSNL और Jio ने साल भर के रिचार्ज प्लान के ऑफर पेश किए हैं, जिसमें BSNL ने 797 रुपये की कीमत में 300 दिनों का रिचार्ज प्लान पेश किया है।
रिलायंस जियो ने भी अपने यूजर्स के लिए दीवाली के तोहफे के रूप में आकर्षक ऑफर्स की पेशकश की है, जिसकी वजह से ग्राहकों को 1 साल का फ्री में Jio AirFiber कनेक्शन पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। इसी कड़ी में Airtel का नाम भी जुड़ता नजर आ रहा है। जी हां, Airtel ने अपने यूजर्स के लिए 26 रुपये वाला सस्ता रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है।

जुलाई में हुए प्राइस हाइक के बाद एयरटेल ने कई पुराने प्लान को हटा दिया था और उनकी कीमतें बढ़ा दी थी। अब कंपनी अपने यूजर्स के लिए कुछ राहत लेकर आई है, इसने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए सस्ता पैक पेश किया है, जिसमें इंटरनेट चलाने के लिए 1.5GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा।
जानें Airtel के नए प्लान के बारे में
बता दें कि Airtel का यह नया प्लान मात्र 26 रुपये में आता है। इसे कंपनी ने डेटा पैक के तौर पर पेश किया है। कंपनी पहले से ही 22 रुपये वाला डेटा पैक ऑफर कर रही है, जिसमें यूजर्स को 1GB डेली डेटा का फायदा मिलता है। लेकिन इस नए प्लान से यूजर्स को 1 दिन की वैलिडिटी के साथ 1.5GB डेटा का लाभ मिलेगा।
यूजर्स इस प्लान को पहले से चल रहे ट्रूली अनलिमिटेड प्लान के साथ चुन सकते हैं। ध्यान दें कि इस प्लान में आपको फ्री कॉलिंग का लाभ नहीं मिलेगा। कंपनी द्वारा इस प्लान की पेशकश खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए की गई है, जिन्हें इमरजेंसी में अतिरिक्त डेटा की आवश्यकता पड़ती है।
अन्य पैक का भी उठा सकते हैं लाभ
22 और 26 रुपये के प्लान के अलावा, कंपनी के पास एक दिन की वैलिडिटी वाले अन्य प्लान्स भी मौजूद हैं। कंपनी के 33 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 1 दिन की वैलिडिटी के साथ 2GB डेटा का सपोर्ट मिलता है और 49 रुपये वाले प्लान के लिए अनलिमिटेड डेटा का ऑफर मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








