Airtel के 199 रुपये वाले प्लान में पाएं, अनलिमिटेड कॉलिंग, 90GB डाटा, 300SMS और फ्री Apps, जानें वैधता
Airtel Cheapest Recharge Plan: अगर आप भी एयरटेल (Airtel) उपभोक्ता हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में टेलीकॉम कंपनी Airtel के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे है, जिसमें ग्राहकों कम दाम में ज्यादा डाटा ऑफर किया जा रहा है।
कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान लाई है, जिसे लेने के बाद यूजर दिल खोल कर डाटा यूज कर सकते हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो रोजाना ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और फ्री SMS चाहते हैं।

यह एयरटेल का बेहद किफायती प्लान है, जिसमें उफभोक्ता को कंपनी भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS और फ्री ऐप्स का लाभ दे रही है। तो चलिए आगे इसके बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Airtel का यह प्लान 199 रुपये में आ रहा है। इसे Airtel यूजर प्लान कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट से एक्टिवेट करवा सकते हैं। जिसमें 30 दिनों की वैधता के साथ बहुत सारे बैनेफिट्स मिल रहे हैं।

कंपनी के इस सस्ते प्लान में उपभोक्ता को डेली 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, 300 फ्री SMS और Wynk Music मिलेगा। जिसमें यूजर अनलिमिटेड म्यूजिक सुन भी सकता है, और फ्री म्यूजिक डाउनलोड भी कर सकता है। इतना ही नहीं इस सस्ते प्लान में Free Hellotunes ग्राहकों को ऑफर किया जा रहा है। जिसके तहत कस्टमर किसी भी गाने को हैलो ट्यून के तौर पर सेट कर सकता है।
रोजाना 3 जीबी डेटा यानी की आप टोटल 90GB डेटा का लाभ ले सकेंगे। 3 GB डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद आपको इंटरनेट पर 50 पैसे प्रति MB पेय करना होगा। इससे ज्यादा जानकारी के लिए आप कंपनी के साइट पर वीजिट कर सकते है।
Airtel का 1799 रुपये वाला प्लान- इसके अलावा एयरटेल ने 1799 रुपये का अपना नया प्लान लाया है, जिसमें आपको 365 दिनों की वैधता मिलती है। इसे कंपनी का सबसे किफायती प्लान भी कहा जा सकता है। इस प्लान को लेने के बाद आप पूरे सालभर के लिए रिचार्ज कराने की झंझट से छूटकारा पा सकते हैं।
1799 रुपये वाले कंपनी के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान में यूजर्स एक साल तक 24 जीबी डेटा का भी लाभ ले सकते हैं, यानी कि आपको हर महीने 2GB डेटा इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








