Airtel ने बंद किया यह सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, जानें पूरी खबर
एयरटेल ने अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में 49 रुपये के प्लान को बंद कर दिया और अब इसकी जगह 79 रुपये का ऑप्शन दिया है। यह बदलाव गुरुवार, 29 जुलाई से लागू होगा। बता दें कि 49 रुपये के Airtel प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 38.52 रुपये का टॉकटाइम, 100 MB डेटा और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। साथ ही पिछले हफ्ते, एयरटेल ने रिटेल और कॉर्पोरेट दोनों कस्टमर्स के लिए अपनी पोस्टपेड प्लान्स को रिवाइज्ड किया है और 749 रुपये के पोस्टपेड प्लान को भी बंद कर दिया।

Airtel ने बंद किया 49 का रुपए का रिचार्ज प्लान
इस प्रकार अब एयरटेल कस्टमर्स 49 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान अपने मोबाइल में रिचार्ज नहीं कर पाएंगे जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध था। इसके बजाय यूजर्स को सबसे कम रुपए के ऑप्शन के रूप में 79 रुपये के प्लान को चुनना होगा।
Airtel का 79 रुपए का प्रीपेड प्लान
79 रुपये का एयरटेल प्रीपेड प्लान 64 रुपए टॉकटाइम, 1 पैसा प्रति सेकंड लोकल / एसटीडी कॉल रेट्स, 106 मिनट की आउटगोइंग कॉल और 200 MB डेटा के बेनीफिट्स के साथ आता है। जबकि इसमें यूजर्स को वैलिडिटी 28 दिनों की मिलती हैं।
इस तरह एयरटेल ने अपने सबसे सस्ते मासिक प्रीपेड रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है। हालांकि यह कुछ महीने पहले ही निकाला गया था। लेकिन अब 79 रुपए के रिचार्ज प्लान में डबल बेनीफिट ऑफर मिल रहे है लेकिन सबसे सस्ता 49 रुपए का प्लान अब 79 रुपए का ही होगा।
Vi (Vodafone Idea) ने भी रिवाइज़ किया अपना 49 रुपए का प्लान
वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने भी एयरटेल के नक्शेकदम पर चलते हुए अपने रिटेल और कॉर्पोरेट कस्टमर्स के लिए पोस्टपेड प्लान्स को भी रिवाइज़ किया है। साथ ही एयरटेल की तरह वीआई के पास भी एक 49 रुपये का प्रीपेड प्लान है जिसमें 38 रुपये का टॉकटाइम मिलता है और वैलिडिटी की बात करें, तो 28 दिनों की वैलिडिटी और 100 MB डेटा मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








