Home
Tariff plan

एयरटेल यूज़र्स के लिए धमाका ऑफर: 4जी में करें अपग्रेड और पाएं मुफ्त डाटा

एयरटेल अपने यूज़र्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर में यदि कोई एयरटेल यूज़र अपने सिम को 4जी में अपग्रेड करता है तो उसे एयरटेल की सेवा मुफ्त मिलेगी।

By Agrahi

दिवाली के लिए अब कुछ ही दिन रह गए हैं। जितनी नजदीक दिवाली आ रही है उतनी ही तेजी से कंपनियां ऑफर्स पेश रही हैं। स्मार्टफोन, लैपटॉप जैसे अन्य गैजेट्स पर कई तरह के डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर दिए जा रहे हैं। साथ ही इन दिनों खरीदारी के लिए नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प उपलब्ध है।

इस दिवाली की खास बात है कि आपकी खरीदारी केवल गैजेट्स आदि के ऑफर तक ही सीमित नहीं है। क्योंकि इस दिवाली आपके लिए ढेरों ऑफर्स पेश हैं वो भी टेलिकॉम ऑपरेटर्स की ओर से। कई टेलिकॉम दिवाली फेस्टिव सीजन में भागीदारी ले रहे हैं और अपने यूज़र्स की खरीदारी को और मजेदार बना रहे हैं। हालाँकि इसका श्रेय जाता है जियो के वेलकम ऑफर को।

जो भी यूज़र्स के लिए यह काफी फायदेमंद है। वोडाफोन ने इसी के चलते नेशनल रोमिंग पर फ्री इनकमिंग कॉल्स की घोषणा की है। रिलायंस जियो भी अपने जियो वेलकम ऑफर को दिसंबर 2017 तक बढ़ाना चाहते हैं। अब एयरटेल भी अपने दिवाली ऑफर के साथ आ गई है। एयरटेल अपने इस नए ऑफर में उन यूज़र्स को 2जीबी डाटा मुफ्त में दे रहा है जो अपना एयरटेल सिम 4जी में अपग्रेड करा रहे हैं।

एयरटेल सिम अपग्रेड

एयरटेल सिम अपग्रेड

आप अपने वर्तमान में इस्तेमाल कर रहे 2जी, 3जी एयरटेल सिम को 4जी में अपग्रेड करा कर एक 4जी सिम ले लें। यह आप एयरटेल की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आपको अपना नाम लिखना है, मोबाइल नंबर, ईमेल aaid और शिपिंग एड्रेस देना है। इसके बाद 'सेंड मी अ 4जी सिम' पर क्लिक करें।

मैसेज भेजें

मैसेज भेजें

जब आपको अपना 4जी सिम मिल जाए तो आपको एक एसएमएस, 20 डिजिट के सिम नंबर के साथ (जो कि सिम पैक के पीछे लिखा होगा) 121 पर भेजना होगा।

नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

एयरटेल की ओर से आएगा जवाब

एयरटेल की ओर से आएगा जवाब

मैसेज भेजने के बाद आपको एयरटेल की ओर से मैसेज प्राप्त होगा। यह मैसेज एक तरह का पुष्टि मैसेज हो जो कि आपके 4जी अपग्रेड के बारे में है। इसके बाद आपको '1' लिखकर भेज कन्फर्म करना है।

पुराना सिम डिसकनेक्ट हो जाएगा

पुराना सिम डिसकनेक्ट हो जाएगा

जब आप यह सब कर लेंगे तो आपका पुराना एयरटेल सिम डिसकनेक्ट हो जाएगा। जिसमें कुछ ही मिनटों का समय लगेगा। जब सेवा बंद हो जाए तब आप अपने नए एयरटेल 4जी सिम को इन्सर्ट कर लें। ध्यान रहे कि आप 4जी फोन इस्तेमाल कर रहे हों।

पाएं 2जीबी फ्री एयरटेल 4जी डाटा

पाएं 2जीबी फ्री एयरटेल 4जी डाटा

सिम को अपग्रेड करने के बाद आपके नंबर पर 2जीबी 4जी डाटा क्रेडिट कर दिया जाएगा वो भी एकदम मुफ्त। इसके लिए आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। फ्री डाटा पाने के लिए आपको 52122 पर मिसकॉल देना होगा।

नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Diwali Offer : Upgrade Your Existing SIM to Airtel 4G and Get 2GB 4G Data for FREE. Read more about this offer in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X